विज्ञापन

बैंकों के दिवालिया होने पर भी नहीं डूबेगा आपका पैसा! जानें क्या है बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस योजना और कैसे मिलेगा इसका लाभ ?

RBI Deposit Insurance Rules: बैंक में जमा आपका पैसा अब पूरी तरह सुरक्षित है. आरबीआई की सहायक कंपनी DICGC के तहत हर खाताधारक को 5 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर बीमा सुरक्षा मिलती है, जिससे बैंक डूबने पर पैसा सुरक्षित रहता है.

बैंकों के दिवालिया होने पर भी नहीं डूबेगा आपका पैसा! जानें क्या है बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस योजना और कैसे मिलेगा इसका लाभ ?
बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस योजना ऐ करता है काम.
NDTV
  • क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन के तहत बैंक खाताधारकों को 50 लाख रुपये तक बीमा सुरक्षा मिलती है.
  • यह बीमा योजना बचत, चालू, फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट खातों पर लागू होती है.
  • DICGC सभी रजिस्टर्ड कॉमर्शियल और सहकारी बैंकों के डिपॉजिटर्स का बीमा करती है.
नई दिल्ली:

Bank Deposit Insurance Rule: अगर आपका पैसा बैंक में जमा है और आप किसी अनहोनी को लेकर चिंतित हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, देश के बैंकों में ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा के लिए डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) की इंश्योरेंस योजना काम करती है. इसके तहत हर बैंक खाताधारक को 5 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर बीमा सुरक्षा मिलती है. जब ग्राहक बैंक में अपना पैसा सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट या रिकरिंग डिपॉजिट के रूप में जमा करते हैं, तो लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या बैंक डूबने पर हमारा पूरा पैसा सुरक्षित रहेगा?

इस चिंता को दूर करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी DICGC सभी रजिस्टर्ड  कमर्शियल और कोऑपरेटिव बैंकों के डिपॉजिट का बीमा करती है. इसका मतलब है कि अगर किसी वजह से बैंक वित्तीय संकट में आता है या दिवालिया होता है, तो जमाकर्ताओं को एक निश्चित सीमा तक उनका पैसा वापस मिलने की गारंटी मिलती है.

 कितने खातों और कितनी राशि तक मिलता है लाभ?

DICGC के नियमों के मुताबिक, प्रत्येक बैंक में एक जमाकर्ता के मूलधन और ब्याज दोनों को मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 5 लाख रुपये तक की राशि पूरी तरह सुरक्षित होती है. अगर आपके देश के अलग-अलग बैंकों में खाते हैं, तो यह 5 लाख की बीमा सीमा हर बैंक के लिए अलग-अलग लागू होती है. यानी अगर आपके पास दो अलग-अलग बैंकों में खाते हैं, तो दोनों बैंकों में 5-5 लाख रुपये तक का डिपॉजिट सुरक्षित माना जाएगा. अगर आपका किसी एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं में एक से ज्यादा खाता है, तो उन सभी खातों की कुल राशि को एक ही मानकर ज्यादा से ज्यादा 5 लाख रुपये तक का ही बीमा कवर मिलेगा.

यह भी पढ़ें- बाजार में चल रहे हैं नकली 20 रुपये के सिक्के! घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से करें असली और नकली की पहचान, जानें क्या है  RBI की Guidelines

इस योजना से जुड़े विस्तृत नियम, लेटेस्ट अपडेट और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप DICGC की आधिकारिक वेबसाइट dicgc.org.in और https://www.dicgc.org.in पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  गाय पालने वालों को योगी सरकार हर महीने देगी 6000 रुपये , जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI Deposit Insurance, RBI Deposit Rules, DICGC ACT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com