विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

Bank-School Holiday: दिसंबर 2025 में बैंक और स्कूलों की लंबी छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank-School Holiday in December 2025: दिसंबर में आपके बैंक और स्कूल से जुड़े कामकाज को आसान बनाने के लिए अपने प्लान इस खबर में बताई गईं छुट्टियों को ध्यान में रखकर करें, जिससे किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Bank-School Holiday: दिसंबर 2025 में बैंक और स्कूलों की लंबी छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • दिसंबर 2025 में बैंकों की छुट्टियां अलग राज्यों में क्षेत्रीय आधार पर 12 से 18 दिनों तक हो सकती हैं
  • दिसंबर में बैंकों के अलावा स्कूलों में भी विंटर वेकेशन, क्रिसमस की वजह से 4 से 8 दिन तक छुट्टियां होती हैं
  • बैंक और स्कूल से जुड़े कामकाज के लिए छुट्टियों की जानकारी लेकर योजना बनाना बेहतर होगा ताकि कोई परेशानी न हो

Bank-School Holiday in December 2025: साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो गया है. यह महीना क्रिसमस और नए साल की तैयारी के चलते छुट्टियों से भरा रहेगा. अगर आप बैंक से जुड़े काम या कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इसके लिए हम आपको स्कूलों के साथ इस महीने की बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी देते हैं.

बैंकों में रहेंगी लंबी छुट्टियां

दिसंबर 2025 में बैंक अलग-अलग राज्यों में लगभग 12 से 18 दिन तक बंद रहेंगे. हालांकि, यह ध्यान रखें कि पूरे देश में सभी बैंक एक साथ इतने दिन बंद नहीं रहेंगे, क्योंकि कई छुट्टियां क्षेत्रीय होती हैं.

तारीख

 दिन

छुट्टी की वजह

7 दिसंबररविवारसाप्ताहिक अवकाश
13 दिसंबरदूसरा शनिवारसाप्ताहिक अवकाश
14 दिसंबररविवारसाप्ताहिक अवकाश
25 दिसंबरगुरुवारक्रिसमस
27 दिसंबरचौथा शनिवारसाप्ताहिक अवकाश
28 दिसंबररविवारसाप्ताहिक अवकाश

क्षेत्रीय छुट्टियां (Regional Holidays)

  • सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व: 3 दिसंबर (गोवा)
  • गोवा मुक्ति दिवस: 19 दिसंबर (गोवा)
  • क्रिसमस ईव: 24 दिसंबर (मेघालय, मिजोरम, नागालैंड)
  • क्रिसमस उत्सव: 26 दिसंबर (मेघालय, मिजोरम)

स्कूलों में विंटर वेकेशन

दिसंबर में स्कूलों में छुट्टियां दो वजहों से होती हैं. क्रिसमस और सर्दियों की छुट्टियां (विंटर ब्रेक). कई राज्यों और निजी क्रिश्चियन स्कूलों में क्रिसमस के आसपास 4 से 8 दिन का लंबा ब्रेक हो सकता है (जैसे 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक). साथ ही जहां कड़ाके की सर्दी पड़ती है, वहां दिसंबर में लंबी छुट्टियां शुरू हो जाती हैं.

दिसंबर में आपके बैंक और स्कूल से जुड़े कामकाज को आसान बनाने के लिए अपनी यात्रा इस खबर में बताई गईं छुट्टियों को ध्यान में रखकर करें, जिससे किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank-School Holiday In December 2025, Bank Holiday List, Bank Holiday List In December 2025, School Holiday In Deceember 2025, School Holiday News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com