New Baggage Rules 2026: भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए बैगेज नियम 2026 जारी किए हैं. इन नए नियमों के तहत विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के सामान से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. भारत सरकार ने यात्रियों के लिए ड्यूटी‑फ्री सामान की लिमिट बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दी है. पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी. यह नया सामान नियम 2 फरवरी 2026 यानी से लागू हो गया है और यह भारतीय नागरिकों और विदेशी पर्यटकों, दोनों पर लागू होगा.
यह भी पढ़ें:- घर बैठे e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें? नाम और जन्मतिथि का करें इस्तेमाल, जानिए पूरा प्रोसेस
विदेश से कितना सोना ला सकते हैं?
भारत सरकार ने यात्रियों के लिए नए बैगेज नियम 2026 लागू किए हैं. ये नियम 2 फरवरी 2026 से लागू हो गए हैं. इन नए नियमों का मकसद कस्टम की प्रक्रिया को आसान बनाना, यात्रियों की सुविधा बढ़ाना, एयरपोर्ट पर होने वाली परेशानियां और विवाद कम करना और नियमों को साफ‑सुथरा और समझने में आसान बनाना. अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपने सामान खासकर सोना व दूसरे मूल्यवान सामान लेकर आने में पहले की तुलना में कम भ्रम और ज्यादा सुविधा मिलेगी.
विदेश से कितना सोना ला सकते हैं?नए नियमों के अनुसार, जो भारतीय मूल के यात्री या भारतीय नागरिक एक साल से ज्यादा समय विदेश में रहकर वापस लौट रहे हैं, वे अब वजन के आधार पर कुछ मात्रा में सोने के गहने ड्यूटी‑फ्री यानी बिना कस्टम ड्यूटी भारत ला सकते हैं. महिला यात्री बिना कस्टम ड्यूटी 40 ग्राम सोने के गहने ला सकती हैं. अन्य यात्री पुरुष व बच्चे बिना कस्टम ड्यूटी 20 ग्राम सोने के गहने ला सकते हैं. इन सीमाओं के भीतर सोना लाने पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी.
नए नियमों में क्या बदला?नए बैगेज नियम 2026 में वजन की सीमा रखी गई है, लेकिन कीमत (value) की सीमा पूरी तरह हटा दी गई है. इससे यात्रियों के लिए नियम अब ज्यादा आसान और आज की यात्रा जरूरतों के हिसाब से उपयुक्त हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं