विज्ञापन

घर बैठे e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें? नाम और जन्मतिथि का करें इस्तेमाल, जानिए पूरा प्रोसेस

e-Aadhaar Download Process: e-Aadhaar आपके आधार कार्ड की एक डिजिटल PDF कॉपी होती है. इसमें आपके आधार कार्ड की तरह ही सारी जरूरी जानकारी होती है. जैसे- आपका नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो, आधार नंबर और एक सिक्योर QR कोड आदि.

घर बैठे e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें? नाम और जन्मतिथि का करें इस्तेमाल, जानिए पूरा प्रोसेस
e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें?
file photo

Aadhaar Card Online Download: आज के डिजिटल समय में पहचान से जुड़े दस्तावेज भी ऑनलाइन हो रहे हैं. e-Aadhaar इसी बदलाव का एक उदाहरण है. e-Aadhaar, UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा जारी किया गया डिजिटल आधार कार्ड है. आप इसे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या टैबलेट में आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं. यह डिजिटल आधार कार्ड पूरी तरह वैध पहचान प्रमाण है और इसे कई सरकारी और निजी सेवाओं में पहचान के रूप में स्वीकार किया जाता है.

यह भी पढ़ें:- Aadhaar App Update: UIDAI के नए आधार ऐप में रखें पूरे परिवार का आधार, 1 फोन 5 Aadhar, जानिए पूरा प्रोसेस

e-Aadhaar क्या है?

e-Aadhaar आपके आधार कार्ड की एक डिजिटल PDF कॉपी होती है. इसमें आपके आधार कार्ड की तरह ही सारी जरूरी जानकारी होती है. जैसे- आपका नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो, आधार नंबर और एक सिक्योर QR कोड आदि. यह QR कोड आपकी पहचान को तुरंत और सही तरीके से सत्यापित (verify) करने में मदद करता है. भले ही e-Aadhaar डिजिटल रूप में होता है, लेकिन यह पूरी तरह से वैध है और फिजिकल आधार कार्ड के बराबर माना जाता है.

e-Aadhaar का उपयोग कहां कर सकते हैं

  • बैंकिंग सेवाएं
  • सिम कार्ड वेरिफिकेशन
  • टिकट बुकिंग
  • KYC प्रक्रिया
ई-आधार क्यों जरूरी है?

आज ज्यादातर सरकारी और निजी काम ऑनलाइन होते हैं. ऐसे में e-Aadhaar बहुत उपयोगी है. e-Aadhaar समय बचता है, दस्तावेज खोने का डर कम हो जाता है, आधार कार्ड खो जाने या खराब होने पर भी डिजिटल कॉपी काम आती है.

e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें

e-Aadhaar को आप किसी भी समय डाउनलोड करके तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर “My Aadhaar” विकल्प चुनें. अपनी जानकारी भरें. अपना पूरा नाम, रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें. Send OTP” पर क्लिक करें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा. My Aadhaar पर क्लिक करें, Download Aadhaar चुनें, आपका e-Aadhaar एक PDF फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा.

e-Aadhaar PDF का पासवर्ड कैसे बनता है?

e-Aadhaar PDF पासवर्ड-प्रोटेक्टेड होता है. इसका पासवर्ड आपके नाम के पहले 4 CAPITAL अक्षर + जन्म का साल होता है. जैसे अगर नाम Rohit Pal है और जन्मवर्ष 1994 है, तो पासवर्ड = ROHI1994 होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com