विज्ञापन

एयर इंड‍िया में सफर करने वाले खुश हो जाइए, अब होंगी आरामदायक सीटें और बेहतर लेगरूम, घर जैसा म‍िलेगा कंफर्ट

Air India Upgrade Facilities : एयर इंडिया अपने विमानों और सर्विसेज को अपग्रेड कर रही है, जिससे यात्रियों को आरामदायक सीटें, बेहतर लेगरूम और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा डिजिटल चेक-इन और रिवार्ड प्वाइंट्स के साथ पूरी यात्रा आसान और बेहतर होगी.

एयर इंड‍िया में सफर करने वाले खुश हो जाइए,  अब होंगी आरामदायक सीटें और बेहतर लेगरूम, घर जैसा म‍िलेगा कंफर्ट
पैसेंजर का ट्रेवलिंग एक्सपीरियंस होने वाला है बेहतर.
फाइल फोटो

Air India Upgrade Facilities : अगर आप अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एयर इंड‍िया अब यात्रियों को पहले से ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक ट्रेवलिंग एक्सपीरियंस देने की तैयारी में जुट गई है. एयरलाइन ने अपने विमानों और सर्विसेज में बड़े बदलाव शुरू किए हैं, जिससे यात्रियों को लंबी फ्लाइट्स में बेहतर कंफर्ट मिल सकेगा.

अब सफर होगा ज्यादा आरामदायक

एयर इंड‍िया फिलहाल अपने पुराने विमानों के केबिन को पूरी तरह अपग्रेड कर रही है. इनमें नई और ज्यादा आरामदायक सीटें लगाई जा रही हैं. इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर लेगरूम यानी पैरों के लिए ज्यादा जगह भी मिलेगी. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव काफी राहत देने वाला साबित हो सकता है. इसके अलावा विमानों में अत्याधुनिक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर मनोरंजन सुविधाएं मिलेंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

एयरपोर्ट पर भी मिलेगा बेहतर अनुभव

एयर इंड‍िया सिर्फ फ्लाइट के अंदर ही नहीं, बल्कि पूरे ट्रेवलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर काम कर रही है. एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा से जुड़े 28 से ज्यादा टचप्वाइंट्स पर सुधार शुरू किए हैं. इसमें टिकट बुकिंग, चेक-इन, सिक्योरिटी चेक, बोर्डिंग और बैगेज सर्विसेज शामिल हैं. लंबी कतारों से बचाने के लिए एयरपोर्ट पर सेल्फ-सर्विस कियोस्क और ऑटोमेटेड बैग ड्रॉप जैसी डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे यात्रियों का समय बचेगा और प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान होगा.

रिवार्ड प्वाइंट्स इस्तेमाल करना होगा आसान

एयर इंडिया ने अपने लॉयल्टी और रिवार्ड सिस्टम को भी अपग्रेड किया है. अब यात्री आसानी से अपने रिवार्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल टिकट बुकिंग या इकोनॉमी से बिजनेस क्लास अपग्रेड के लिए कर सकेंगे. स्टार एलायंस का हिस्सा होने के चलते यात्री इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल 25 से ज्यादा इंटरनेशनल एयरलाइंस में भी कर पाएंगे. आने वाले समय में इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल एयरपोर्ट लाउंज, एक्स्ट्रा बैगेज और पार्टनर होटलों जैसी सुविधाओं के लिए भी किया जा सकेगा.

इस बड़े अपग्रडेशन के साथ आने वाले दिनों में एयर इंडिया के यात्रियों को न सिर्फ बेहतर सीटिंग और लेगरूम मिलेगा, बल्कि पूरी यात्रा पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक होने वाली है.

यह भी पढ़ें - हर‍ियाणा रोडवेज में सफर करने वालों के ल‍िए हैपी न्‍यूज, 20 लाख और लोग बनवा सकेंगे Happy Card, ऐसे बनवाएं कार्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com