विज्ञापन

Pet Lovers: अगर घर में है कुत्ता...तो फौरन कर लें ये काम, वरना लग सकता है 5000 रुपये का भारी जुर्माना

अगर आप भी घर में कुत्ता पालने के शौकीन हैं, तो प्रशासन का नया फरमान आपकी जेब पर भारी भरकम जुर्माना लगा सकता है. नियमों की अनदेखी अब सीधे 5000 रुपये के जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की वजह बनेगी, इसलिए वक्त रहते नया 'सरकारी नियम' जान लेना ही समझदारी है.

Pet Lovers: अगर घर में है कुत्ता...तो फौरन कर लें ये काम, वरना लग सकता है 5000 रुपये का भारी जुर्माना
पेट लवर्स के लिए जरूरी सूचना...कुत्ता पालने वालों को हर साल देने होंगे इतने रुपये, वरना लगेगा भारी जुर्माना

Dog Registration: अगर आप ताजनगरी आगरा में रहते हैं और घर में कुत्ता या बिल्ली पालने के शौकीन हैं, तो यह जानकारी आपको पता होनी चाहिए. नगर निगम ने अब ढिलाई छोड़कर कड़ा रुख अपना लिया है. आपकी एक छोटी सी लापरवाही न सिर्फ आप पर भारी जुर्माना ठोक सकती है, बल्कि कानूनी पचड़े में भी फंसा सकती है. आखिर क्या है वो नियम जिसने पेट लवर्स की नींद उड़ा दी है? चलिए जानते हैं.

ताजनगरी के 'पेट लवर्स' के लिए जरूरी गाइड (Dog license fee Agra)

आगरा नगर निगम ने अब 'मालिक' और उनके 'पालतू' दोनों की खबर लेने की तैयारी कर ली है. शहर में हजारों कुत्ते-बिल्लियां घरों की शान बने हुए हैं, लेकिन कागजों में इनकी मौजूदगी न के बराबर है. आलम यह है कि इस साल अब तक महज 72 बेजुबानों का ही रजिस्ट्रेशन हो पाया है. इसी सुस्ती को देखते हुए प्रशासन ने अब कड़ा नियम चलाने का फैसला किया है. अब बिना सरकारी ठप्पे के पेट घुमाना आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकता है.
सिर्फ आदेश ही नहीं निकले हैं, बल्कि जांच के लिए बाकायदा टीमें भी मैदान में उतार दी गई हैं. यह अभियान केवल खानापूर्ति नहीं है, बल्कि शहर को रेबीज जैसी घातक बीमारियों से बचाने की एक बड़ी कवायद है.

विदेशी 'टॉमी' का महंगा टशन, देसी पर कम बोझ (Agra Pet Registration Rules)

नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन की फीस भी तय कर दी है. अगर आपके पास देसी नस्ल का कुत्ता या बिल्ली है, तो आपको सालभर के सिर्फ 100 रुपये देने होंगे. वहीं, अगर आप विदेशी नस्ल के डॉगी के मालिक हैं, तो यह टशन आपको सालाना 500 रुपये में पड़ेगा. अगर वक्त पर नवीनीकरण (Renewal) नहीं कराया, तो हर दिन के हिसाब से 5 रुपये अलग से जुड़ते जाएंगे. सबसे बड़ी मार तब पड़ेगी जब बिना रजिस्ट्रेशन के कोई पेट पकड़ा जाएगा...ऐसी स्थिति में मालिक को सीधे 5000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. प्रशासन का कहना है कि इस डेटा से टीकाकरण और आपातकालीन स्थिति में पहचान करना बेहद आसान हो जाएगा.

स्मार्टफोन उठाएं और घर बैठे करें काम (How to Register Pets via 'Mera Agra' App)

अब सवाल यह है कि यह काम होगा कैसे? तो घबराइए मत, आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप अपने फोन में 'मेरा आगरा' (Mera Agra) ऐप डाउनलोड करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जो लोग तकनीक के साथ थोड़े कच्चे हैं, वो नगर निगम के दफ्तर जाकर ऑफलाइन पर्चा भी भर सकते हैं.

कुत्ता-बिल्ली पालना अब नहीं होगा इतना आसान (Mera Agra App registration)

नगर निगम का इरादा सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि शहर में पेट-फ्रेंडली पार्क और बेहतर पशु चिकित्सा केंद्र बनाना भी है. ताजनगरी को 'रेबीज-फ्री' बनाने की इस मुहिम में अब हर नागरिक का सहयोग जरूरी हो गया है. नियम कड़े जरूर हैं, लेकिन ये आपकी और आपके पेट्स की सुरक्षा के लिए ही हैं. 5000 रुपये का भारी भरकम जुर्माना देने से बेहतर है कि आप वक्त रहते चंद रुपयों में रजिस्ट्रेशन करा लें और बेफिक्र होकर अपने वफादार साथी के साथ वक्त बिताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Registration, Pet Rules, Rs 5000 Fine, Agra Pet Registration Rules, Dog License Fee Agra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com