विज्ञापन

Green Moong Dal Soup Recipe: सर्दियों में ब्रेकफास्ट और डिनर में पिएं हरी मूंग दाल का सूप, मिनटों में होगा तैयार

सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही अलग होता है. ठंड के दिनों में लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना पसंद करते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छी हों. ऐसे में हरी मूंग की दाल का सूप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के साथ बनाने में भी काफी आसान है.

Green Moong Dal Soup Recipe: सर्दियों में ब्रेकफास्ट और डिनर में पिएं हरी मूंग दाल का सूप, मिनटों में होगा तैयार
हरी मुंग की दल का सूप कैसे बनाएं
ndtv

सर्दियों के मौसम में खानपान और सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. इस मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी दें. ठंड के दिनों में गर्मागर्म सूप पीना भी काफी पसंद किया जाता है. टमाटर, पालक और मिक्स वेज सूप के अलावा हरी मूंग की दाल का सूप भी एक अच्छा विकल्प है. हरी मूंग दाल का सूप स्वाद में अच्छा होने के साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है. इसे ब्रेकफास्ट, शाम के नाश्ते या हल्के डिनर में भी  शामिल किया जा सकता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

हरी मूंग दाल की सूप के लिए जरूरी सामग्री

फुड एक्सपर्ट के अनुसार, इस सूप को बनाने के लिए आपको एक कप साबुत हरी मूंग दाल, 4 कप पानी, 2 बारीक कटा प्याज, 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और 5-8 लहसुन की कलियों की जरूरत होगी. इसके अलावा 2 छोटा चम्मच देसी घी या तेल, एक छोटा चम्मच जीराा, एक छोटा चम्मच काली मिर्च, 2 चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, 2 छोटा चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा हरा धनिया लें.

हरी मुंग की दल का सूप कैसे बनाएं?

मूंग दाल को भिगोएं

बता दें कि सबसे पहले हरी मूंग की दाल को अच्छी तरह साफ करके धो लें. इसके बाद इसे 5 से 6 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. इससे दाल जल्दी पक जाएगी. अब इसका पानी निकालकर दाल को कुकर में डालें और करीब 2 कप ताजा पानी मिलाकर तीन सीटी आाने तक पकाएं.

ये भी पढ़ें- मुर्गी का ही नहीं, चींटी का अंडा भी खाते हैं लोग! वीडियो में देखें कैसे बनती है ये अनोखी डिश

मसालों का तड़का तैयार करें

अब एक कड़ाही में देसी घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और चटकने दें. इसके बाद बारीीक कटा प्याज, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें हल्दी और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

उबली हुई दाल मिलाएं

एक्सपर्ट ने बताया कि जब मसाले अच्छी तरह भुन जाएं, तब इसमें उबली हुई मूंग दाल और उसका पानी डाल दें. अब कलछी की मदद से दाल को थोड़ा मैश कर लें ताकि सूप गाढ़ा और क्रीमी बन जाए. इसमें स्वादानुसार नमक डालें और धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक पकने दें. अगर सूूप ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा गर्म पानी मिला सकते हैं.

तैयार सूप को करें सर्व

इसके अलावा, आखिर में गैस बंद कर दें और सूप में नींबू का रस मिला दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें. इस तरह आपका गर्मागर्म हरी मूंग दाल का सूप तैयार हो जाएगा. इसे तुरंत गर्मागर्म परोसें.

इन बातों का रखें ध्यान

फुड एक्सपर्ट ने बताया कि हरी मूंग की दाल का सूप बनाते समय कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. दाल को पहले से भिगोकर रखने से इसे पकाने में कम समय लगता है. सूप को अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला रख सकते हैं. अदरक, लहसुन और काली मिर्च इसके स्वाद को बढ़ाते हैं. वहीं, नींबू का रस हमेशा गैस बंद करने के बाद ही डालें. अगर आप सर्दियों में रोजाना के खाने से कुछ अलग और हल्का बनाना चाहते हैं तो हरी मूंग की दाल का सूप एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे घर पर कम समय में तैयार करके अपने  ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का हिस्सा बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- तालाब में जमी काई नहीं, प्रोटीन का खजाना है डकवीड, 90 फीसदी लोगों को नहीं पता फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Moong Dal Soup, Green Moong Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com