आज के समय में आधार कार्ड हर जरूरी काम के लिए अनिवार्य हो गया है.लेकिन इसे हर समय साथ रखना आसान नहीं होता.ऐसे में ई-आधार (eAadhaar) आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. यह आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन है, जिसे आप कहीं भी अपने फोन या लैपटॉप से एक्सेस कर सकते हैं.लेकिन ज्यादातर लोगों को ये पता नहीं होता कि इसे ऑनलाइन डाउनलोड कैसे किया जा सकता है.
यहां हम आपको ई-आधार डाउनलोड E-Aadhaar Download) करने का तरीका और इसके फायदे आसान भाषा में बताएंगे, ताकि आप इसे आसानी से समझ सके और इस्तेमाल कर सके.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ई-आधार (eAadhaar) क्या है?
ई-आधार, आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन है, जिसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है.यह UIDAI द्वारा डिजिटल साइन किया हुआ और पासवर्ड-प्रोटेक्टेड होता है.इसमें सिक्योर QR कोड भी होता है, जिससे ऑफलाइन वेरिफिकेशन किया जा सकता है.इसका एक खास वर्जन मास्क्ड ई-आधार (masked eAadhaar) भी होता है, जिसमें आधार नंबर के केवल आखिरी चार अंक दिखते हैं.
ई-आधार कहां इस्तेमाल किया जा सकता है?
ई-आधार को फिजिकल आधार कार्ड जितना ही मान्यता प्राप्त है.इसे पहचान प्रमाण, पते के प्रमाण और फोटो आईडी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.यह पासपोर्ट आवेदन, बैंकिंग सेवाओं, डीमैट अकाउंट खोलने और निजी ऑफिसों में भी मान्य होता है.
ऐसे डाउनलोड करें ई-आधार
अगर आप डिजिटल आधार डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- mAadhaar ऐप डाउनलोड करें – गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से mAadhaar ऐप इंस्टॉल करें.
- ऐप खोलें और अपना 12-अंकों का आधार नंबर या 28-अंकों का EID नंबर दर्ज करें.
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और "Generate OTP" पर क्लिक करें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और "Verify" पर क्लिक करें.
- "Download Aadhaar" पर क्लिक करें और आधार डाउनलोड करें.
- डाउनलोड किया गया ई-आधार पीडीएफ फॉर्मेट में होगा, जिसे किसी भी PDF रीडर में खोला जा सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- ई-आधार को डाउनलोड करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए.
- UIDAI की वेबसाइट पर जाकर या 1947 हेल्पलाइन पर कॉल करके इसे चेक कर सकते हैं.
- ई-आधार खोलने के लिए पासवर्ड जरूरी होगा.पासवर्ड आमतौर पर आपके नाम के पहले चार अक्षर (कैपिटल में) और बर्थ ईयर का कॉम्बिनेशन होता है।
- अगर आपने मोबाइल नंबर अपडेट किया है, तो नया ई-आधार डाउनलोड करने के लिए पहले अपडेट स्टेटस चेक कर लें.
अब आपको अपना आधार कार्ड हर जगह ले जाने की जरूरत नहीं, बस अपने फोन में ई-आधार सेव करें और जब भी जरूरत हो, इसका इस्तेमाल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं