विज्ञापन

आधार कार्ड गुम हो गया है कैसे दोबारा करें डाउनलोड; जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो गया है और आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भी याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से घर बैठे या नजदीकी केंद्र जाकर इसे आसानी से दोबारा प्राप्त कर सकते हैं. जानिए मोबाइल नंबर लिंक होने और न होने की स्थिति में आधार कार्ड निकालने की पूरी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया.

आधार कार्ड गुम हो गया है कैसे दोबारा करें डाउनलोड; जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
आधार कार्ड खो गया है? बिना नंबर के भी ऐसे करें दोबारा डाउनलोड; जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीके
NDTV

Lost Aadhaar Card: डिजिटल भारत के इस दौर में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों में से एक बन चुका है. बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर जगह इसकी जरूरत होती है. ऐसे में यदि आपका आधार कार्ड कहीं गुम या चोरी हो जाए और आपके पास उसका नंबर भी न हो, तो परेशान होना स्वाभाविक है.

हालांकि, ऐसी हालत में UIDAI की ओर से दी गई सुविधा बहुत मददगार साबित होती है. दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नागरिकों को यह सुविधा देता है कि वे बिना आधार नंबर के भी केवल अपने नाम और बुनियादी जानकारियों की मदद से अपना ई-आधार (eAadhaar) या पीवीसी कार्ड दोबारा प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके सबसे आसान तरीके.

ऑनलाइन खुद करें डाउनलोड

अगर आपका आधार मोबाइल नंबर या ईमेल से लिंक है तो आप घर बैठे स्मार्टफोन या कंप्यूटर से अपना आधार फिर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 

  1. UIDAI के आधिकारिक MyAadhaar पोर्टल (`myaadhaar.uidai.gov.in`) पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए "Retrieve Lost or Forgotten EID/UID" विकल्प पर क्लिक करें.
  3. Aadhaar Number (UID) के विकल्प को चुनें.
  4. अपना पूरा नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें.
  5. स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा (Captcha) कोड भरकर Send OTP पर क्लिक करें.
  6. आपके पंजीकृत नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर सबमिट करें.
  7. इसके तुरंत बाद आपको 12 अंकों का आधार नंबर आपके मोबाइल पर एसएमएस (SMS) द्वारा भेज दिया जाएगा.

eAadhaar डाउनलोड करें

  1. आधार नंबर प्राप्त होने के बाद पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर आएं और "Download Aadhaar" पर क्लिक करें.
  2. अपना प्राप्त आधार नंबर और कैप्चा भरकर "Send OTP" करें.
  3. ओटीपी डालते ही आपकी eAadhaar PDF फाइल डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी.

ऐसे खोले पीडीएफ फाइल

डाउनलोड की गई PDF फाइल पासवर्ड से प्रोटेक्टेड होता है. इसका पासवर्ड आपके नाम के शुरुआती 4 अक्षर (CAPITAL में) और आपका जन्म वर्ष (YYYY) होता है. अगर आपका नाम AMIT KUMAR है और जन्म वर्ष 1995 है, तो फाइल का पासवर्ड AMIT1995 होगा.

मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ये है तरीका

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या वह नंबर बंद हो चुका है, तब भी आपके पास दो आसान विकल्प मौजूद हैं. ऐसी हालत में UIDAI के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल करें. कस्टमर केयर प्रतिनिधि को अपना नाम, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड पता जैसी बुनियादी जानकारियां बताएं. डाटा का सही मिलान होने पर वे आपको आपकी एनरोलमेंट आईडी (EID) या आधार नंबर बता देंगे, जिसके माध्यम से आप आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

नजदीकी आधार सेवा केंद्र की भी ले सकते हैं मदद

 इसके अलावा, अपने नजदीकी किसी भी स्थायी आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाएं. वहां ऑपरेटर को अपना नाम, जन्मतिथि और पता बताएं. ऑपरेटर बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) के जरिए आपकी पहचान की पुष्टि करेगा. इसके बाद पहचान सत्यापित होते ही ऑपरेटर आपको आपके आधार कार्ड का प्रिंट आउट दे देगा. इसके लिए ₹30 का निर्धारित शुल्क लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 40% तक सस्ता होगा टोल टैक्स; जानिए क्या है NHAI का नया नियम

घर बैठे प्लास्टिक वाला आधार कार्ड ऐसे मंगाएं

यदि आप वाटरप्रूफ और मजबूत प्लास्टिक (PVC) वाला मूल आधार कार्ड सीधे अपने डाक पते पर मंगवाना चाहते हैं, यह सुविधा भी उपलब्ध है. इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 

MyAadhaar पोर्टल पर जाएं और "Order Aadhaar PVC Card" विकल्प पर क्लिक करें.
अपना आधार नंबर दर्ज करें.
यदि आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो "My Mobile number is not registered" वाले बॉक्स पर टिक करें और कोई भी चालू नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
उस नए नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन पूरा करें और ₹50 का ऑनलाइन शुल्क जमा करें.
इसके बाद स्पीड पोस्ट के जरिए कुछ ही दिनों में आपका पीवीसी आधार कार्ड सीधे आपके घर के पते पर पहुंच जाएगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिजली के बिल में नाम कैसे बदलें? जानिए BRPL और BYPL की आसान ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhar, Aadhar Card, Aadhar Card Download, Aadhar Card Download Kaise Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com