Aadhaar Update: आज के समय में आधार कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज बन चुका है. बैंक, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी कामों में इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके आधार में नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी हो जाता है. हालांकि, कई लोग जानकारी के अभाव में आधार अपडेट कराने के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान कर बैठते हैं. ऐसे में अगर आप भी आधार में कुछ सुधार कराने जा रहे हैं, तो इससे पहले शुल्क की जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं आधार कार्ड अपडेट कराने में कितना खर्च आता है?
नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट का चार्ज
UIDAI के नियमों के अनुसार, अगर आप आधार कार्ड में अपना नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 75 रुपये शुल्क देना पड़ता है. आप यह काम आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Centre) पर जाकर आसानी से कर सकते हैं.
बायोमेट्रिक अपडेट का चार्जअगर आपको अपने आधार में फिंगरप्रिंट, आईरिस (आंखों की स्कैनिंग) या फोटो अपडेट करानी है, तो इसके लिए 125 रुपये शुल्क देना होता है. 5 से 7 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी होता है. आप आधार सेवा केंद्र पर 125 रुपये शुल्क देकर ये जरूरी काम करा सकते हैं.
डॉक्यूमेंट अपडेट का नियमअगर आप अपने आधार में पहचान और पते के दस्तावेज अपडेट करना चाहते हैं, तो आधार केंद्र पर कराने पर 75 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं, अगर आप myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अपडेट करते हैं, तो 14 जून 2026 तक यह फ्री है. इस तारीख के बाद अपडेट कराने पर ज्यादा फीस भी लग सकती है, इसलिए समय रहते काम पूरा करना बेहतर है.
आधार बनवाने में कितना खर्च आता है?इन सब से अलग अगर आप पहली बार आधार कार्ड बनवा रहे हैं, तो इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है. यानी आधार एनरोलमेंट पूरी तरह मुफ्त है.
अपडेट कराने के लिए जरूरी बातेंBefore availing Aadhaar services, please check the applicable charges to avoid paying any extra amount to the operator.#Aadhaar #UIDAI #AadhaarServices #DigitalIdentity #DigitalIndia pic.twitter.com/Z76irFx4IR
— Aadhaar (@UIDAI) April 30, 2026
हमेशा सही दस्तावेज साथ लेकर जाएं.
मोबाइल नंबर अपडेट कराते समय वही नंबर दें जो आप इस्तेमाल करते हैं.
अपडेट के बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) मिलती है, उसे संभालकर रखें.
अगर आपका आधार अपडेट नहीं है, तो जल्द से जल्द इसे ठीक करा लें ताकि भविष्य में किसी भी काम में परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें- इंश्योरेंस, बिल्डर या सरकार...फ्लैट में आग लग जाए तो कौन देगा पैसा? जानें नुकसान की भरपाई कैसे होगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं