विज्ञापन

'आपसी सम्मान के माहौल में ही शांति कायम होगी...,' यूएस-ईरान डील पर बोले पेजेशकियान

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका-ईरान डील के जरिए टिकाऊ शांति तभी संभव है, जब दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान बना रहे.

'आपसी सम्मान के माहौल में ही शांति कायम होगी...,' यूएस-ईरान डील पर बोले पेजेशकियान
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान
  • अमेरिका और ईरान के राष्ट्रपति ने एक डिजिटल माध्यम से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
  • समझौता ज्ञापन के तहत सैन्य कार्रवाई तुरंत स्थायी रूप से बंद होगी और सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त होगा.
  • अमेरिका 30 दिनों के भीतर नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करेगा और ईरान सुरक्षित नौवहन मार्ग उपलब्ध कराएगा.

अमेरिका और ईरान के बीच आखिर समझौता हो ही गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को ही दोनों देशों के बीच हुए MoU पर दस्तखत कर दिए. अब इस पीस डील को लेकर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दस्तावेज और एक शक्तिशाली ईरान का संदेश है. आपसी सम्मान के माहौल में ही शांति कायम हो सकती है.

 ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान हमेशा से अपनी गरिमा और स्वतंत्रता को बनाए रखते हुए वैश्विक शांति, साथ ही प्रगति और क्षेत्रीय सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध और दृढ़ रहा है.

US-ईरान डील (MoU) की बड़ी बातें 

  • ईरान के राष्ट्रपति ने MoU का टेक्स्ट जारी किया
  • आपसी सहमति से फाइनल डील की डेडलाइन बढ़ाई जा सकती है
  • सैन्य कार्रवाई तुरंत और स्थायी रूप से बंद होगी
  • सभी मोर्चों सहित लेबनान में भी कार्रवाई खत्म होगी
  • फाइनल डील में युद्ध हमेशा के लिए खत्म करने की पुष्टि होगी
  • अमेरिका और ईरान एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करेंगे
  • US 30 दिनों के भीतर नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करेगा
  • ईरान सुरक्षित नौवहन मार्ग उपलब्ध कराएगा
  • ईरान 60 दिनों तक कोई शुल्क नहीं वसूलेगा
  • दोनों देश 60 दिनों में फाइनल डील साइन करने पर सहमत
  • एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल नहीं दिया जाएगा
  • MoU साइन होते ही US नाकेबंदी हटाना शुरू करेगा
  • होरमुज़ स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही तुरंत शुरू होगी
  • परमाणु हथियार न बनाने और न खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई गई
  • US, ईरान के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम $300 बिलियन देगा
  • ईरान के तेल और पेट्रोलियम एक्सपोर्ट पर छूट दी जाएगी
  • फ्रीज़ किए गए ईरानी फंड को जारी किया जाएगा
  • फाइनल डील के बाद यथास्थिति बनाए रखी जाएगी
  • ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की मौजूदा स्थिति बनाए रखेगा
  • अमेरिका कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाएगा
  • क्षेत्र में अतिरिक्त सेना तैनात नहीं की जाएगी
  • US ट्रेजरी ईरानी तेल पर छूट जारी रखेगी
  • फाइनल डील में सभी प्रतिबंध हटाने का प्रावधान
  • US आवश्यक लाइसेंस और मंजूरियां ईरान को देगा
  • यूरेनियम एनरिचमेंट मुद्दे पर आगे चर्चा होगी
  • फाइनल एग्रीमेंट को UNSC की मंजूरी मिलेगी

 ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता किया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए.

ईरान और अमेरिका के बीच महीनों से जारी संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता किया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए.

ये भी पढ़ें : जिस पैलेस में ट्रंप ने साइन की ईरान डील, उसका हिटलर से क्या है कनेक्शन? 107 साल पहले जून के महीने का वो वाकया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US-Iran Deal, America Iran Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com