विज्ञापन

10 साल पुराना है आपका आधार कार्ड? जान लें ये बात, वरना रुक सकते हैं जरूरी काम

Aadhaar News: UIDAI के नियम के अनुसार, जिन लोगों ने पिछले 10 साल में अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अब अपनी जानकारी दोबारा अपडेट करनी होगी.

10 साल पुराना है आपका आधार कार्ड? जान लें ये बात, वरना रुक सकते हैं जरूरी काम
Aadhaar News: कैसे पता करें आधार कार्ड की डेट?

Aadhaar News: आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि लगभग हर जरूरी काम की चाबी बन चुका है. बैंक खाता खोलना हो, सिम लेना हो या किसी सरकारी योजना का फायदा उठाना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. लेकिन अगर आपका आधार कार्ड कई साल पुराना है और आपने उसे अपडेट नहीं किया है, तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है.

क्या है नया नियम?

Unique Identification Authority of India (UIDAI) के नियम के अनुसार, जिन लोगों ने पिछले 10 साल में अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अब अपनी जानकारी दोबारा अपडेट करनी होगी. अगर आपका आधार अपडेट नहीं है, तो बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं में दिक्कत आ सकती है. कई जगह पुराने डेटा के कारण वेरिफिकेशन फेल भी हो सकता है.

कैसे पता करें आधार कार्ड की डेट?

इसके लिए अपने आधार कार्ड के बाईं ओर नीचे की तरफ देखें, वहां कार्ड जारी होने की तारीख लिखी होती है. अगर आपका आधार कार्ड 2016 या उससे पहले बना है, तो इसे अपडेट कराना जरूरी है. अच्छी बात यह है कि आप 14 जून 2026 तक अपना आधार ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं. वहीं, आधार सेंटर पर आधार अपडेट कराने पर आपको लगभग 50 रुपये शुल्क देना होगा. 

इस तारीख के बाद अपडेट कराने पर ज्यादा फीस भी लग सकती है, इसलिए समय रहते काम पूरा करना बेहतर है.

कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आधार अपडेट करने से पहले आपको दो तरह के दस्तावेज तैयार रखने होंगे- 

  • पहचान प्रमाण (POI): पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट
  • पता प्रमाण (POA): बिजली बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड

ध्यान रखें कि ये फाइलें JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में हों और साइज 2 MB से कम हो.

यह भी पढ़ें- Delhi Water Alert: कल उत्तम नगर समेत दिल्ली के इन इलाकों में 5 घंटे नहीं आएगा पानी, जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें कॉल

घर बैठे कैसे करें आधार अपडेट?

अगर आप खुद अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं. तो इसके लिए- 

  • My Aadhaar Portal पर जाएं.
  • यहां आधार नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें. 
  • 'Document Update' ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद अपनी जानकारी चेक करें और सही होने पर कन्फर्म करें.
  • POI और POA दस्तावेज अपलोड करें.
  • इतना कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

सबमिट करने के बाद आपको एक SRN (Service Request Number) मिलेगा, जिससे आप अपना स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com