विज्ञापन

Delhi Water Alert: कल उत्तम नगर समेत दिल्ली के इन इलाकों में 5 घंटे नहीं आएगा पानी, जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें कॉल

Delhi Water Alert: दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, उत्तम नगर इलाके में पुराने पानी के पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन जोड़ी जा रही है. इसके चलते 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

Delhi Water Alert: कल उत्तम नगर समेत दिल्ली के इन इलाकों में 5 घंटे नहीं आएगा पानी, जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें कॉल
Delhi Water Alert: कल दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

Delhi Water Alert: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो कल यानी 24 अप्रैल 2026 को आपको पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट ये जानकारी शेयर की है. 

क्यों बंद रहेगी पानी की सप्लाई?

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, उत्तम नगर इलाके में पुराने पानी के पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन जोड़ी जा रही है. यह काम DDA पार्क, काली बस्ती (उत्तम नगर टर्मिनल के पास) के आसपास किया जा रहा है. यहां पुराने 1200 mm के वाटर मेन को बंद कर नए 1000 mm और 700 mm के पाइप को चालू किया जा रहा है. इसके चलते 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

किन-किन इलाकों में रहेगा असर?

इस दौरान कई कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा, जैसे- 

  • उद्योग नगर DSIDC
  • ज्वालापुरी R ब्लॉक
  • GH-12
  • पश्चिम विहार
  • रिशाल गार्डन
  • चंदर विहार
  • रणहोला बापरोला
  • जय विहार GOC
  • चंचल पार्क
  • LIG फ्लैट्स हस्ताल
  • प्रेस एन्क्लेव
  • हस्ताल विहार
  • विकास नगर GOC
  • उत्तम नगर GOC
  • ओम विहार फेज 1 से 5
  • महारानी एन्क्लेव
  • राम चंदर एन्क्लेव
  • प्रताप एन्क्लेव
  • शिव विहार
  • राजन विहार
  • L1, L2, L3 ब्लॉक
  • मोहन गार्डन
  • डी.के. रोड
  • शक्ति विहार

  • आनंद विहार
  • गुरप्रीत नगर
  • दल मिल रोड
  • यादव एन्क्लेव
  • रूप विहार
  • मेहठन एन्क्लेव
  • गुप्ता एन्क्लेव
  • फिश मार्केट
  • बूस्टर कमांड क्षेत्र (कॉलोनियां और गांव)

यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Alert: आज DU इलाके में लग सकता है भारी जाम, इन रूट्स से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

  • सिशराम पार्क
  • ई ब्लॉक, ईस्ट उत्तम नगर
  • इंद्रा पार्क एक्सटेंशन
  • राम दत्त एन्क्लेव
  • जैन पार्क
  • मटियाला एक्सटेंशन
  • सुखी राम पार्क
  • नन्हे पार्क और आसपास के क्षेत्र

इसके अलावा कई अन्य कॉलोनियों और गांवों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से जरूरत का पानी स्टोर कर लें, पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें, साथ ही बिना वजह पानी बर्बाद न करें.

जरूरत पड़ने पर कहां करें संपर्क?

अगर इस दौरान पानी की जरूरत हो, तो आप टैंकर सेवा से पानी के टैंकर बुला सकते हैं. इसके लिए कुछ नंबर जारी किए गए हैं. 

  • सेंट्रल कंट्रोल रूम: 011-23938495, 1916
  • NWS टोल फ्री नंबर: 18001217744
  • नांगलोई वाटर इमरजेंसी: 9971325002, 8527995819
  • नजफगढ़ वाटर इमरजेंसी: 8527995818, 9599089236
  • मधु विहार: 9213975027, 9868619623
  • बुढेला फिलिंग प्वाइंट: 9650373332

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com