विज्ञापन

हरियाणा: महिला से मिलने गए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दूसरे दोस्त ने ईंट से किया हमला; नहीं पसंद थी दोनों की दोस्ती

हत्याकांड में पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है. आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया गया है और जांच चल रही है.

हरियाणा: महिला से मिलने गए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दूसरे दोस्त ने ईंट से किया हमला; नहीं पसंद थी दोनों की दोस्ती
महिला दोस्त से मिलने गए युवक की हत्या. (Representative Image/File)
  • हरियाणा के यमुनानगर में एक शख्स ने महिला दोस्त से मिलने गए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी.
  • आरोपी आशीष को महिला और मृतक के बीच की दोस्ती पसंद नहीं थी.
  • आरोपी भी महिला का दोस्त था.
यमुनानगर:

हरियाणा के यमुनानगर में एक प्रॉपर्टी डीलर, शिवकुमार (51) की हत्या एक महिला दोस्त को लेकर कर दी गई. आरोपी आशीष को शिवकुमार की उस महिला से दोस्ती पसंद नहीं थी. इस बात को लेकर पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. हत्या वाले दिन यानी 5 अगस्त को शिवकुमार उस महिला से मिलने जा रहा था. आशीष ने उसका पीछा किया और उसे सड़क किनारे अकेला पाया. इसके बाद उसने शिवकुमार के सिर पर ईंट से वार किया, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई. बाद में सामने आए फुटेज में एक संदिग्ध को बाइक पर घूमते हुए देखा गया. पुलिस जांच के दौरान उसकी पहचान आशीष के तौर पर हुई. 

क्या है पूरा मामला?

5 अगस्त को मॉडल टाउन के संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर एक महिला को शिवकुमार रोकता हुआ नजर आता है. महिला एक्टिवा पर सवार होकर एक गली में घुसती है और शिवकुमार उसके पीछे उसको आवाज लगाता हुआ भागता दिखाई देता है. इसी बीच, एक बाइक पर हेलमेट पहने महिला का दूसरा दोस्त इन दोनों का पीछा करता दिखाई देता है. बाइक सवार युवक जैसे ही इन दोनों को एक साथ देखता है, वह सड़क के किनारे पड़ी एक ईंट उठा लेता है. इसके साथ ही, वह वहीं से मिट्टी उठाकर बाइक की नंबर प्लेट पर लगा देता है. 

बाइक सवार युवक वारदात को अंजाम देने के लिए अपने मन में पूरा प्लान बना लेता है. शिवकुमार आगे से घूम कर लड़की से बातचीत करके वापस अपनी बाइक की तरफ आता है, तभी मौके पर मौजूद बाइक सवार आशीष पीछे से आकर उसके सिर पर ईंट से हमला कर देता है और मौके से फरार हो जाता है. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा के यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धि के लिए 4 साल के बच्चे की बलि, चचेरी बहन और जीजा गिरफ्तार

पुलिस ने क्या कहा?

डीएसपी रजत गुलिया ने मामले पर बयान देते हुए कहा, "मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई. अब पुलिस आरोपी तक पहुंच ही गई है. उसकी पहचान फर्कपुर इलाके के रहने वाले आशीष के रूप में हुई है. यमुनानगर की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी-2 (CIA) ने आशीष को कलानौर बॉर्डर से गिरफ्तार किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Yamunanagar, Haryana Crime, Crime News, Haryana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com