राजस्थान अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. वहां की संस्कृति हमेशा से लोगों को आकर्षित करती रही है. बता दें कि राजस्थान का उदयपुर एक बार फिर दुनियाभर के ट्रैवलर्स की नजर में आ गया है. इसकी वजह है इंटरनेशनल ट्रैवल मैगजीन कोंडे नास्ट ट्रैवलर, जिसने भारत में मानसून के दौरान घूमने के लिए 16 बेहतरीन जगहों की एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें उदयपुर की भी शामिल किया गया है.
उदयपुर शहर हमेशा से ही अपनी झीलों, महलों और शानदार नजारों के लिए फेमस है, लेकिन बारिश के मौसम में इस शहर की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है. यही वजह है कि इसको 'सिटी ऑफ लेक्स' यानी की झीलों का शहर कहा जाता है.
एक रिपोर्ट के अनुसार यहां पर हर साल लगभग 19 लाख से ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं. अब जब मानसून टूरिस्ट सीजन शुरू होने वाला है, उससे पहले मिली यह अंतरराष्ट्रीय पहचान शहर के पर्यटन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

Photo Credit: NDTV
कोंडे नास्ट ट्रैवलर ने अपने लिस्ट में खास तौर पर सज्जनगढ़ किला, जिसे मानसून पैलेस भी कहा जाता है, को एक्सप्लोर करने की सलाह दी है. बता दें कि यह किला काफी ऊंचाई पर बना है. यहां से उदयपुर और आसपास की झीलों का बेहद की खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. वहीं बारिश में मौसम में जब बादल पहाड़ियों को ढक लेते हैं और झीलें लबालब भर जाती हैं, तब यहां का नजारा और भी ज्यादा यादगार और खूबसूरत बन जाता है.
उदयपुर नाम के एक इंस्टाग्राम पेज में भी एक पोस्ट कर के यहां की खूबसूरती और दुनियाभर में इसको पहचान मिलने पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पेज में उदयपुर की खूबसूरती की झलकियां पेश की गई हैं.
बता दें कि उदयपुर के लेक साइड व्यू भी काफी खूबसूरत दिखते हैं. मानसून के समय झीलों के किनारे चलने वाली ठंडी हनाएं, वहां की हरियाली इस शहर की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देती है. यही वजह है कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग इस मौसम में उदयपुर घूमने पहुंचते हैं.
बता दें कि मैंगजीन की इस लिस्ट में उदयपुर के अलावा कर्नाटक, उत्तराखंड, गोवा और महाराष्ट्र के साथ ही कई दूसरे कई टूरिस्ट प्लेस भी शामिल किए गए हैं.
अगर आप भी मानसून सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी तलाश उदयपुर पर जाकर रूक सकती है. ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, इतिहास और सुकून तीनों का शानदार मेल है. मानसून के दौरान यहां का मौसम, झीलों का नजारा और सज्जनगढ़ किले से दिखने वाला व्यू आपके ट्रैवल को यादगार बना सकता है.
ये भी पढ़ें: कम बजट में जन्नत का मजा! जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 खूबसूरत और हरी-भरी जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं