विज्ञापन

महापुरुष नहीं, यहां एक पेड़ की बनी है समाधि... उत्तराखंड की इस अनोखी जगह को देखने उमड़ते हैं पर्यटक, जानें खासियत

Hanol Great Tree Samadhi: उत्तराखंड के हनोल में एशिया के सबसे ऊंचे चीड़ महावृक्ष की अनोखी समाधि बनी है. यह प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है, जिसे देखने हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं. दिल्ली से हनोल की दूरी करीब 410 किलोमीटर है. आइए जानते हैं कैसे पहुंचे इस खास जगह पर...

महापुरुष नहीं, यहां एक पेड़ की बनी है समाधि... उत्तराखंड की इस अनोखी जगह को देखने उमड़ते हैं पर्यटक, जानें खासियत
दिल्ली से हनोल की दूरी करीब 410 किलोमीटर है
ndtv

आपने महापुरुषों और संतों की समाधि के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या किसी पेड़ की समाधि देखी है. उत्तराखंड के हनोल के पास टौंस नदी किनारे स्थित चीड़ महावृक्ष की समाधि ऐसी ही अनोखी जगह है, जो इन दिनों प्रकृति प्रेमियों और यात्रियों के लिए खास आकर्षण बन चुकी है. हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इस अनूठी विरासत को देखने पहुंचते हैं.

कभी एशिया का सबसे ऊंचा चीड़ था ये

वन एवं पर्यावरण विभाग ने वर्ष 1997 में इस चीड़ के पेड़ को 'महावृक्ष' घोषित किया था. इसकी ऊंचाई करीब 60.65 मीटर और अनुमानित आयु लगभग 220 वर्ष थी. यह पेड़ टौंस घाटी की पहचान माना जाता था.

तूफान के बाद बनाई गई समाधि

वन एवं पर्यावरण विभाग के अनुसार, 8 मई 2007 को तेज तूफान में यह विशाल वृक्ष गिर गया. इसके बाद विभाग ने इसके तनों और अवशेषों को संरक्षित करते हुए यहां समाधि और एक छोटा संग्रहालय बनाया. आज यह जगह प्रकृति संरक्षण का अनोखा उदाहरण मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: Weekend Bike Trip: पहाड़, जंगल और सुकून... दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर छिपा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन

पर्यटकों की पसंदीदा जगह

महावृक्ष की समाधि के आसपास हरियाली और इको गार्डन विकसित किया गया है. हनोल स्थित प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी यहां जरूर रुकते हैं. कई नवविवाहित जोड़े भी इस शांत जगह पर समय बिताने पहुंचते हैं. 

यह भी पढ़ें: समंदर के बीच बने शिवाजी के इस किले की इंजीनियरिंग कर देगी हैरान, बाहर से नहीं दिखता गेट; अंदर मीठे पानी के कुएं

कैसे पहुंचे हनोल

दिल्ली से हनोल की दूरी करीब 410 किलोमीटर है. अगर कोई इस जगह जाना चाहता है तो सड़क मार्ग से दिल्ली, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, पोंटा साहिब, विकासनगर, त्यूणी होते हुए लगभग 10 से 11 घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है. अगर उत्तराखंड की अलग और यादगार यात्रा करना चाहते हैं, तो यह जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: इस देश की राजधानी में हैं सिर्फ 2 रेड लाइट और 24 सड़कें, नीला समंदर-सफेद रेत देख आज ही कर लेंगे ट्रिप प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pine Trees, Uttarakhand Tourism, Uttarakhand Tourism Development Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com