Petrol Diesel Rates 2 August 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने 2 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देश के ज्यादातर शहरों में कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं, जबकि कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स और फ्रेट चार्ज की वजह से हल्का बदलाव देखने को मिला है. अगर आप आज अपनी कार या बाइक में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें. आइए जानते हैं आज किस शहर में क्या रेट है और कहां कीमतों में बदलाव हुआ है.
आज कहां बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?
आज जारी किए गए रेट के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुरुग्राम, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जयपुर और हैदराबाद में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं नोएडा में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 19 पैसे महंगा हुआ है. दूसरी तरफ चेन्नई में पेट्रोल और डीजल 10 पैसे सस्ता, लखनऊ में दोनों 30 पैसे सस्ते और पटना में पेट्रोल 75 पैसे तथा डीजल 71 पैसे सस्ता हुआ है.
आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
- दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर है.
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है.
- जयपुर में पेट्रोल 113.97 रुपये और डीजल 98.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- लखनऊ में पेट्रोल 101.56 रुपये और डीजल 95.06 रुपये प्रति लीटर है.
- पटना में पेट्रोल 113.92 रुपये और डीजल 99.90 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल कहां मिल रहा है?
आज जारी रेट के मुताबिक सबसे सस्ता पेट्रोल चंडीगढ़ में 101.54 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में 115.73 रुपये प्रति लीटर है.
अगर डीजल की बात करें तो सबसे सस्ता डीजल चंडीगढ़ में 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं सबसे महंगा डीजल हैदराबाद में 103.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
25 मई के बाद से नहीं बदले राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है. इसके बावजूद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं और 25 मई 2026 के बाद से देश में पर पेट्रोल-डीजल कीमतें जस की तस बनी हुई हैं.हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लगने वाले VAT, स्थानीय टैक्स और फ्रेट चार्ज की वजह से कुछ शहरों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है.
ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद करीब 8 रुपये तक बढ़े थे दाम
फरवरी के आखिर में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया था. इसके बाद भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हुई. हालांकि 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं.
25 रुपये प्रति लीटर हो सकते थे पेट्रोल के दाम?
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को E20 पेट्रोल को लेकर कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर कम पड़ा.पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, जब भारतीय बास्केट का कच्चा तेल करीब 135 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, तब अगर भारत पूरी तरह पारंपरिक पेट्रोल पर निर्भर रहता तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी.
घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट
अगर आप रोजाना अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है.
- Indian Oil (IOC) के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें.
- Bharat Petroleum (BPCL) के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं.
- Hindustan Petroleum (HPCL) के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS करें.
इसके अलावा तीनों सरकारी तेल कंपनियों की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट कर दिए जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं