विज्ञापन

Weekend Bike Trip: पहाड़, जंगल और सुकून... दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर छिपा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन

Kanatal Weekend Trip: अगर आपका वीकेंड दो दिन का है और कहीं बाहर घूमना चाहते हैं तो दिल्ली से कानाताल की ट्रिप शानदार विकल्प है. यहां ट्रेकिंग, कैंपिंग, जंगल सफारी, एडवेंचर और पहाड़ों के बीच सुकून भरा अनुभव मिलेगा.

Weekend Bike Trip: पहाड़, जंगल और सुकून... दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर छिपा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन
दिल्ली से कानाताल की ट्रिप शानदार विकल्प
ndtv

अगर आपके पास बाइक है और वीकेंड पर सिर्फ दो दिन की छुट्टी है, तो उत्तराखंड का कानाताल आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है. भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों से अलग यह जगह शांत पहाड़, देवदार के जंगल, ठंडी हवा और खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है. दिल्ली से सुबह जल्दी निकलें तो कुछ ही घंटों में शहर की भागदौड़ पीछे छूट जाती है और पहाड़ों का सुकून आपका स्वागत करता है.

दिल्ली से कैसे पहुंचें

दिल्ली से कानाताल की दूरी करीब 335 से 350 किलोमीटर है. आपका अगर दो दिन का वीकेंड है तो आप बाइक से मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, देहरादून और मसूरी होते हुए यहां पहुंच सकते हैं. पूरे सफर में करीब 7 से 8 घंटे का समय लगता है. मसूरी के बाद का घुमावदार रास्ता यात्रा को और भी यादगार बना देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रिप के पहले दिन क्या करें?

सोशल मीडिया पर एक ट्रैवल क्रिएटर @offbeatrahul ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कानाताल की 2 दिन की ट्रिप का पूरा प्लान शेयर किया है. पोस्ट में कोडिया फॉरेस्ट, सुरकंडा देवी मंदिर, एडवेंचर पार्क और कैंपिंग जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई है. सबसे पहले कोडिया फॉरेस्ट घूमने का प्लान बनाइए. यहां जंगल सफारी का अलग ही अनुभव मिलता है. चाहें तो छोटी ट्रेकिंग करके देवदार के घने जंगलों और पहाड़ों के बीच सुकून के पल बिता सकते हैं. शाम को कैंपिंग और बोनफायर का मजा इस ट्रिप को खास बना देता है.

यह भी पढ़ें: समंदर के बीच बने शिवाजी के इस किले की इंजीनियरिंग कर देगी हैरान, बाहर से नहीं दिखता गेट; अंदर मीठे पानी के कुएं

ट्रिप के दूसरे दिन कहां घूमें

अगले दिन सुबह सुरकंडा देवी मंदिर के लिए निकलें. करीब 2 से 2.5 किलोमीटर की ट्रेकिंग के बाद मंदिर पहुंचकर हिमालय की शानदार वादियों का नजारा देखने को मिलता है. लौटते समय पास के एडवेंचर पार्क में जिपलाइन, स्काई साइक्लिंग और दूसरी रोमांचक गतिविधियों का आनंद आप ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस देश की राजधानी में हैं सिर्फ 2 रेड लाइट और 24 सड़कें, नीला समंदर-सफेद रेत देख आज ही कर लेंगे ट्रिप प्लान

क्यों जाएं कानाताल?

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप कम भीड़, खूबसूरत पहाड़, ताजी हवा और कम समय में यादगार रोड ट्रिप चाहते हैं, तो कानाताल बेहतरीन विकल्प है. सिर्फ दो दिन में यह सफर आपको प्रकृति के करीब ले जाता है और नई ऊर्जा के साथ वापस लौटने का मौका देता है.

यह भी पढ़ें: Weekend Trip: शिमला-मनाली की भीड़ छोड़िए, हिमाचल का ये Hidden Village बन रहा है लोगों की पहली पसंद, कम बजट में बनाएं वीकेंड ट्रिप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanatal And Delhi Distance, Kanatal Hill Station, Kanatal Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com