विज्ञापन

दयारा बुग्याल ट्रैक पर लापता महिला ट्रैकर का 5वें दिन भी सुराग नहीं, सेना, ITBP और SDRF का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक पर 30 मई से लापता महिला ट्रेकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है. विभिन्न एजेंसियां संयुक्त रूप से सर्च एंड रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं. इस मामले में युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उधमसिंह नगर निवासी हरमनपाल और शाहजहांपुर निवासी हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है.

दयारा बुग्याल ट्रैक पर लापता महिला ट्रैकर का 5वें दिन भी सुराग नहीं, सेना, ITBP और SDRF का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी
देहरादून:

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैकिंग पर बीते शुक्रवार से लापता हुई रामनगर निवासी 24 वर्षीय युवती बबीता पांडे का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है. युवती की तलाश के लिए पुलिस, SDRF, वन विभाग और अब सेना और आईटीबीपी को भी सर्च अभियान में शामिल किया गया है. महिला ट्रैक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता की खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. लगातार तलाश जारी है. ड्रोन की मदद से भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती के साथ ट्रैक पर गए दो युवकों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

30 मई से है लापता

उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील स्थित दयारा बुग्याल ट्रैक मार्ग पर 30 मई से लापता महिला ट्रेकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है. विभिन्न एजेंसियां संयुक्त रूप से सर्च एंड रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय ट्रैकर दल 29 मई को दयारा बुग्याल ट्रैक पर रवाना हुआ था. 30 मई को दल की एक सदस्य बबीता पाण्डेय के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग, एसडीआरएफ तथा अन्य एजेंसियों ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया. ट्रैकिंग मार्ग, जंगलों, खाई क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- हवाई जहाज का ईंधन होगा सस्ता, केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस

युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उधमसिंह नगर निवासी हरमनपाल और शाहजहांपुर निवासी हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है. दोनों युवकों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बबीता पांडेय हरमनपाल की मित्र थी और दोनों युवकों के साथ दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई थी. युवती के अचानक लापता होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनकी जांच पुलिस विभिन्न पहलुओं से कर रही है.

बबीता की तलाश में जुटी टीमें

फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है. परिजन युवती की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि सर्च टीमें दिन-रात अभियान चलाकर बबीता पांडे के सुराग तलाशने में जुटी हैं.

जिला पर्यटन अधिकारी के.के. जोशी ने बताया कि बबीता पांडे के नाम से 'एक्सप्लोर उत्तरकाशी डॉट कॉम' पोर्टल पर संबंधित ट्रेकिंग एजेंसी द्वारा कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा दस्तावेज जमा किए गए थे, जिनमें बबीता पांडे का नाम दर्शाया गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ट्रेकिंग एजेंसी को निलंबित कर दिया गया है.

वहीं पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने जानकारी  देते हुए बताया कि पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च एंड रेस्क्यू अभियान जारी है. हालांकि अब तक महिला ट्रैकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के अनुसार स्थानीय लोगों से एक दलदली तालाब की जानकारी मिली है, जहां विशेष टीम द्वारा खोजबीन की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trek, Dayra News, Uttarakhand News, Uttarakhand Tourism, Uttarakhand Tourism Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com