विज्ञापन

दिल्ली में फिर लगा Book Fair, फ्री एंट्री, हजारों किताबों का कलेक्शन, जानें लोकेशन और टाइमिंग

दिल्ली में 14 अगस्त से बुक फेयर जारी है और ये 30 अगस्त तक रहेगा. आइए जानते हैं बुक फेयर कहां लगा है और आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं-

दिल्ली में फिर लगा Book Fair, फ्री एंट्री, हजारों किताबों का कलेक्शन, जानें लोकेशन और टाइमिंग
दिल्ली में कहां लगा है बुक फेयर?
(Photo Credit: NDTV)

अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में BookTale Book Fair  लगा है. यहां आपको अपनी पसंदीदा किताबें थोक के भाव में मिल जाएंगी, साथ ही मेले में एंट्री बिल्कुल फ्री है. इसके अलावा विजिटर्स को भारत के संविधान की एक कॉपी भी फ्री दी जा रही है. ऐसे में आप भी इस मौके का लुत्फ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं ये बुक फेयर कहां लगा है, कब से कब तक रहेगा और आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं- 

कहां लगा है बुक फेयर?

बता दें कि इस बुक फेयर का आयोजन आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर किया जा रहा है. बुक फेयर 14 अगस्त से जारी है और 30 अगस्त 2026 तक चलेगा. यानी आपके पास इस बुक फेयर में जाने के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं. 

क्या हैं टाइमिंग?

आप यहां सुबह 9 बजे पहुंचकर रात 10 बजे तक किताबों की खरीदारी कर सकते हैं. यहां जानें पर आपको किसी तरह की एंट्री फीस भी नहीं देनी होगी.

20 हजार से ज्यादा किताबों का कलेक्शन

बुक फेयर की सबसे खास बात इसका कलेक्शन है. यहां आपको 20,000 से ज्यादा ओरिजिनल किताबें मिल जाएंगी. फिक्शन, साइंस फिक्शन, रोमांस, हॉरर, स्पिरिचुअल, सेल्फ हेल्प और नॉलेज जैसी हर कैटेगरी की किताबें यहां आपको मिल सकती हैं, साथ ही बच्चों के लिए भी अलग-अलग तरह की किताबों का अच्छा कलेक्शन मौजूद है. इतना ही नहीं, किताबों का स्टॉक हर तीन घंटे में रीफिल होता है. यानी भीड़ होने के बाद भी आपको अपनी पसंद की किताब आसानी से मिल सकती है. इसके साथ ही हर खरीददारी पर भारत के संविधान की एक कॉपी फ्री में दी जा रही है.

बॉक्स में भरें अपनी पसंद की किताबें

मेले में StoryBox कॉन्सेप्ट है. आसान भाषा में समझें तो यहां पहुंचने पर आपको दो अलग-अलग साइज के बॉक्स दिए जाएंगे- स्टोरीबॉक्स मिनी और स्टोरीबॉक्स बिगी बॉक्स. इन बॉक्स की कीमत तय होती है. आप अपनी पसंद का कोई एक बॉक्स ले सकते हैं. बॉक्स में जितनी किताबें फिट हो जाएं, उन्हें एक साथ खरीदा जा सकता है. हालांकि, अगर आप बॉक्स नहीं लेना चाहते, तो अपनी पसंद की किताबें अलग-अलग भी खरीद सकते हैं.

ऐसे में आप भी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं और आनंद विहार नमो स्टेशन पहुंचकर अपनी पसंदीदा किताबें घर ला सकते हैं.

यह भी पढ़ें- चूहों को बिना मारे घर से दूर कैसे भगाएं? इस तरीके से घर में एक भी चूहा नहीं आएगा नजर 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Book Fair, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com