विज्ञापन

कांटेदार बबूल की दातून से चमक उठेंगे दांत, मसूड़े भी रहेंगे मजबूत, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Babool ki Datun Benefits: बबूल की दातून से दांतों और मसूड़ों की सफाई में मदद मिल सकती है. इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने पर सांसों की बदबू कम हो सकती है, लेकिन दांतों की बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

कांटेदार बबूल की दातून से चमक उठेंगे दांत, मसूड़े भी रहेंगे मजबूत, बस ऐसे करें इस्तेमाल
बबूल के दातून को कैसे इस्तेमाल करें
ndtv

सुबह उठकर दांत साफ करने के लिए आपने टूथपेस्ट और ब्रश का इस्तेमाल तो जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कांटों वाले बबूल की टहनी से दातून की है. गांवों में आज भी बबूल की दातून का इस्तेमाल दांतों की सफाई के लिए किया जाता है. माना जाता है कि इसकी टहनी से दांत साफ करने पर मुंह की गंदगी हटाने और सांसों की बदबू कम करने में मदद मिल सकती है. दातून बनाने के लिए बबूल की ताजी टहनी के एक सिरे को चबाकर उसके रेशों को ब्रश जैसा बनाया जाता है. आइए जानते हैं इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें.

ऐसे तैयार करें बबूल की दातून

जानकारी के अनुसार, बबूल की ताजी और साफ टहनी लें. इसकी मोटाई करीब छोटी उंगली जितनी हो सकती है. टहनी के एक सिरे को दांतों से धीरे-धीरे चबाएं, ताकि उसके रेशे अलग होकर ब्रश जैसे हो जाएं. इसके बाद इसी नरम हिस्से से दांतों और मसूड़ों को हल्के हाथ से साफ करें.

मसूड़ों पर ज्यादा जोर न डालें

एक्सपर्ट ने बताया कि दातून करते समय मसूड़ों पर जोर से रगड़ने से बचना चाहिए. हल्के हाथ से दांतों की बाहरी और अंदरूनी सतह सााफ करें. एक ही दातून को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बजाय सफाई के बाद उसे फेंक देनाा बेहतर है. इस्तेमाल के बाद मुंह को साफ पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें.

ये भी पढ़ें- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

मुंह की बदबू में मिल सकती है राहत

बबूल की टहनी में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों के कारण इसे पारंपरिक रूप से मुंह की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. इससे दांतों पर जमा गंदगी हटााने और सांसों की बदबू कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, केवल दातून से हर तरह की दांतों की समस्या दूर होने का दाावा नहीं किया जा सकता है.

दांत-मसूड़ों की समस्या में डॉक्टर से सलाह जरूरी

अगर मसूड़ों से लगातार खून आता है, सूजन रहती है और तेज दर्द है या दांत हिल रहे हैं तो सिर्फ दातून के भरोसे न रहें. ऐसी स्थिति में डेंटिस्ट से जांच कराना जरूरी है. दातून का इस्तेमाल ओरल हाइजीन की दिनचर्या का हिस्सा हो सकताा है, लेकिन यह टूथब्रश और फ्लोराइड टूथपेस्ट का पूरी तरह विकल्प नहीं माना जााता है.

ये भी पढ़ें- DIY Hacks: प्लास्टिक की पुरानी बोतलों से बना लें ये कमाल की 6 चीजें, घर में आएंगी बहुत काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babool Ke Fayde, Datun Ke Fayde, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com