विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

अमेरिकी टेनिस स्टार एलिसन रिस्के ने बॉलीवुड सांग पर किया डांस तो सानिया मिर्जा ने यूं दिया रिएक्शन, VIDEO

Also Read in
अमेरिकी टेनिस स्टार एलिसन रिस्के ने बॉलीवुड सांग पर किया डांस तो सानिया मिर्जा ने यूं दिया रिएक्शन, VIDEO
बॉलीवुड सांग पर एलिसन रिस्के के बिंदास डांस ने लोगों का दिल जीत लिया
  • वर्ल्ड नंबर वन एश्ली बार्टी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी रिस्के
  • दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स से हारकर हो गई थी टूर्नामेंट से बाहर
  • भारतीय मूल के स्टीफन अमृतराज से की है शादी
नई दिल्ली:

विंबलडन 2019 (Wimbledon 2019) के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं अमेरिकी टेनिस स्टार एलिसन रिस्के (Alison Riske) भारतीय मूल के स्टीफन अमृतराज के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं.  शादी में वह बॉलीवुड फिल्म 'बार बार देखो' के गाने पर डांस करती हुई नजर आईं जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) हालांकि इस वीडियों में नजर नहीं आ रहीं लेकिन उन्होंने ट्वीट कर रिस्के को शादी की बधाई दी. सानिया मिर्जा ने ट्वीट किया, ' Yay!! बधाई .. आपको और @stephenamritraj को.'

रोमानिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजी जाएंगी विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप

एलिसन रिस्के और स्टीफन अमृतराज लंबे समय से साथी रहे हैं. अमृतराज भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी और कप्तान आनंद अमृतराज के बेटे हैं. वहीं एलिसन अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी हैं. वह इस वक्त वर्ल्ड रैंकिंग में 37 नंबर खिलाड़ी हैं. वह विंबलडन 2019 में वर्ल्ड नंबर वन एश्ली बार्टी को हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी जहां उन्हें सेरेना विलियम्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. रिस्के ने बार्टी पर अपनी जीत के बाद कहा था, 'मुझे आक्रामक खेलना था. मुझे इसे आनंद में ले जाना था. घास निश्चित रूप से मेरे अंदर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लाता है.'

WIMBLEDON:आपको भले ही यह मूर्खतापूर्ण लगे, लेकिन मैं ऐसा ही सोच रहा था, जोकोविच ने कहा

हालांकि 29 वर्षीय रिस्के को अभी अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना बाकी है. ऑस्ट्रेलियन ओपन में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरा दौर था. फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्रमशः दूसरे और चौथे दौर तक के सफर के साथ दिया है. 

वीडियो: सेरेना ने बहन वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्‍लैम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tennis, Alison Riske, Sania Mirza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com