विज्ञापन

Tim Cook ने CEO पद छोड़ने के 3 बड़े कारण बताए, जानिए अब Apple में क्या करेंगे टिम

Apple ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि John Ternus 1 सितंबर से कंपनी के नए CEO बनेंगे. Tim Cook ने इसे एक 'स्ट्रक्चर्ड ट्रांजिशन' बताया, यानी यह बदलाव पूरी योजना और समझदारी के साथ किया जा रहा है.

Tim Cook ने CEO पद छोड़ने के 3 बड़े कारण बताए, जानिए अब Apple में क्या करेंगे टिम
15 साल बाद लिया बड़ा फैसला

Apple के लंबे समय से CEO रहे Tim Cook अब अपने पद से हटने जा रहे हैं. उन्होंने करीब 15 साल तक इस जिम्मेदारी को संभाला और CEO के पद से हटने का यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि यह कई सालों की प्लानिंग और सही समय का इंतजार करने के बाद लिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि वह कंपनी को छोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि अब एक नई भूमिका में काम करेंगे. लेकिन Tim Cook ने अपने फैसले के पीछे तीन मुख्य कारण बताए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहला कारण

कंपनी का मजबूत बिजनेस परफॉरमेंस...उन्होंने कहा कि Apple का हाल ही में आया हॉलिडे क्वार्टर कंपनी के सबसे अच्छे समय में से एक रहा है, जिससे यह साफ होता है कि कंपनी फिलहाल बहुत मजबूत स्थिति में है. 

दूसरा कारण

प्रोडक्ट पाइपलाइन का तैयार होना...Cook ने बताया कि आने वाले समय में Apple कई नए और शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाला है, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. 

तीसरा कारण

तीसरा और सबसे अहम कारण था नए लीडरशिप की तैयारी. Cook ने कहा कि John Ternus पूरी तरह तैयार हैं और कंपनी को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं.

1 सितंबर को मिलेंगे Apple को नए CEO

Apple ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि John Ternus 1 सितंबर से कंपनी के नए CEO बनेंगे. Tim Cook ने इसे एक 'स्ट्रक्चर्ड ट्रांजिशन' बताया, यानी यह बदलाव पूरी योजना और समझदारी के साथ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक समय में केवल एक ही CEO कंपनी को लीड कर सकता है, लेकिन वह चेयरमैन के रूप में नए CEO को सपोर्ट करते रहेंगे. यह कदम कंपनी की स्थिरता और भविष्य को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है.

John Ternus बने Apple के CEO, लेकिन असली ताकत Johny Srouji के हाथ में? जानिए कौन है ये शख्स

Tim Cook की सेहत

Tim Cook ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके पास अभी भी काम करने की पूरी ऊर्जा है. नई भूमिका में वह कंपनी के बड़े फैसलों और ग्लोबल पार्टनरशिप पर ध्यान देंगे. यानी CEO पद छोड़ने के बाद भी उनका अनुभव कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा.

यानी Tim Cook का CEO पद छोड़ने का फैसला एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. मजबूत बिजनेस, तैयार प्रोडक्ट्स और बेहतर लीजरशिप, इन तीनों के मेल से यह बदलाव किया गया है. इससे यह साफ है कि Apple भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार है और नई लीडरशिप के साथ आगे बढ़ने जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com