न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आकाश दीप चोटिल हो गए. जिसकी वजह से दूसरी पारी में वह गेंदबाजी करने के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं. उनकी जगह पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. जिससे हर कोई हैरान है. खासकर हर्षा भोगले को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया है. शायद उन्हें उम्मीद थी कि दीप के बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को टीम में मौका मिलेगा. मगर कृष्णा मैदान में उतरे तो उन्हें देखकर वह हैरान रह गए.
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए हर्षा भोगले ने लिखा है, 'भारत को कन्कशन सब्स्टीट्यूट लेना पड़ा है. आकाश दीप बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. ऐसा लगता है मोहम्मद सिराज की स्थिति को लेकर कोई गंभीर मामला है. क्योंकि उन्हें चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना गया है. आकाश दीप भारत के लिए पहली पारी में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. इसलिए उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है.'

शुरुआती दोनों टेस्ट से बाहर हैं सिराज
मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दोनों टेस्ट मुकाबलों से बाहर रखा गया है. जिसके बाद हर कोई हैरान है. पहला टेस्ट मुकाबला 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच वेलिंग्टन में खेला गया था. जहां सिराज के ऊपर प्रसिद्ध कृष्णा को तवज्जो दिया गया था. वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. यहां भी सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. उनकी जगह पर गुरनूर बराड़ को प्राथमिकता दिया गया है.
हद तो तब गई जब आकाश दीप के चोटिल होने के बाद भी सिराज को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मौका नहीं मिला. उसके बाद से उनको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आकाश दीप आउट, प्रसिद्ध कृष्णा बने सब्स्टीट्यूट, मगर क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं