विज्ञापन

'यह अहसास करने वाले सिराज चुनिंदा क्रिकेटर', गौतम के 'गंभीर' फैसले पर भड़के फैंस

जरूरत पर मोहम्मद सिराज को ड्रॉप करने का फैसला अब इस स्तर पर जा पहुंचा है कि अगर बीसीसीआई गौतम से इस बारे में जवाब मांगता है, तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी

'यह अहसास करने वाले सिराज चुनिंदा क्रिकेटर', गौतम के 'गंभीर' फैसले पर भड़के फैंस
Fans on Mohammed Siraj: दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज की चर्चा फिर से सतह पर आ गई
source: @BCCI: X

सीरीज के शुरुआती टेस्ट से ही चर्चा का विषय रहे भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज का मुद्दे ने फिर से तूल पकड़ लिया है. दरअसल हेडिग्ले ओवल टेस्ट के तीसरे दिन पैदा हुए हालात विशेष ने सिराज पर चल रही बहस को फिर से सतह पर ला दिया. और अब हालात ऐसे पैदा होते दिख रहे हैं, जहां अगर  बीसीसीआई इस मुद्दे पर गंभीर से जवाब मांगता है, तो कोई भी हैरानी की बात नहीं ही होगी. दरअसल मैच के तीसरे दिन भारतीय पुछल्ले आकाश दीप बाउंसर से चोटिल होने के बाद कनकशन का शिकार हो गए. कनकशन नियम के तहत लाइक-टू-लाइक प्लेयर को चुनने की इजाजत होती है, लेकिन गंभीर ने मोहम्मद सिराज को न चुनकर प्रसिद्ध कृष्णा पर दांव लगाया. और गौतम का यह फैसला फैंस के बड़े वर्ग को निराश कर गया. फैंस यह कहने में भी नहीं चूके कि कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हुए होंगे, जिन्होंने एक ही मैच में दो बार ड्रॉप किए जाने के  अनुभव को महसूस किया होगा. चलिए जान लीजिए कि फैंस क्या-क्या कह रहे है.

यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज का वीडियो वायरल, गौतम गंभीर को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

यह भी एक विचार है...

मोहम्मद सिराज जब भी बाउंड्री से गुजरे, तो फैंस ने उनका हौसला बढ़ाया

मोहम्मद सिराज इज ड्रॉप्ट अगेन !!

कमेंटेटर की चर्चा से ही साफ है कि गौतम मोहम्मद सिराज को खिलाना ही नहीं चाहते

अब देखने की बात यह होगी कि बीसीसीआई इस मामले पर क्या रवैया अपनाता है

पूर्व क्रिकेटरों के बीच भी सिराज को ड्रॉप किए जाने की जोर-शोर से चर्चा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Mohammed Siraj, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com