9 सितंबर Apple और उसके फैन्स के लिए बड़ा दिन है. Apple का बड़ा इवेंट इस दिन होने जा रहा है. कंपनी iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लॉन्च कर सकती है. ये इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी को हाल ही में नया CEO मिला है है. ऐसे में एक और सवाल चर्चा में है- John Ternus या Tim Cook नए iPhones को कौन पेश करेगा?
VIP सेक्शन में बैठ सकते हैं टिम कुक
हाल ही में आई Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, Tim Cook के इस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद तो है. हालांकि, वे उस भूमिका में नहीं रहेंगे, जिसके Apple यूजर्स पिछले एक दशक से आदी रहे हैं. पूर्व CEO टिम कुक ने 1 सितंबर को पद छोड़ दिया था. अब वे Apple के एक्जीक्यूटिव चेयरमेन का रोल संभाल रहे हैं. माना जा रहा है कि वे स्टेज पर प्रेजेंट करने के बजाय VIP सेक्शन में बैठकर कीनोटे देखने वाले हैं.
These are the rumored colors coming to the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max 🔥 pic.twitter.com/Xv4kSwnIdY
— Apple Hub (@theapplehub) September 5, 2026
इसका सीधा मतलब ये है कि John Ternus की कीनोट को लीड करेंगे और Apple के नए प्रोडक्ट्स को पेश कर सकते हैं. अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है, तो कई सालों में पहली बार ऐसा होगा जब Apple बिना टिम कुक की ओपनिंग स्पीच के अपने फ्लैगशिप iPhone से पर्दा उठाएगा. 9 सितंबर के इवेंट का नाम कंपनी ने "Surprise and Shine" रखा है.
iPhone 18 Pro सीरीज समेत फोल्ड आने की चर्चा
इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश किए जाने की उम्मीद है. जिनमें कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स मिलने की चर्चा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन फोन्स में Apple का नया A20 Pro चिपसेट, वेरिएबल-अपर्चर मेन कैमरा, छोटा डायनेमिक आइलैंड, बड़ी बैटरी और नए कलर ऑप्शन्स देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा Apple अपग्रेडेड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ फोन की थर्मल परफॉर्मेंस को भी बेहतर कर सकता है.
सैमसंग फोल्ड को टक्कर देने के लिए कंपनी 'iPhone Ultra' के नाम फोल्डेबल फोन भी लॉन्च कर सकती है. इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस में बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन, लगभग क्रीज-फ्री डिस्प्ले और प्रीमियम प्राइसिंग देखने को मिलेगी. स्मार्टफोन्स के अलावा, इस इवेंट में Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Apple के नए CEO हैं रफ्तार के दीवाने! इस कार से मचाते हैं धमाल, Tim Cook से भी दो कदम आगे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं