विज्ञापन

198 रन पर 9 OUT, फिर श्रीलंका के टेलेंडर्स ने PAK को चटाई धूल, एशिया कप राइजिंग के फाइनल का रोमांच

Sri Lanka A vs Pakistan A, Final, ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026: श्रीलंका-ए ने रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान-ए को 1 विकेट से हराकर एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया

198 रन पर 9 OUT, फिर श्रीलंका के टेलेंडर्स ने PAK को चटाई धूल, एशिया कप राइजिंग के फाइनल का रोमांच
Sri Lanka A vs Pakistan A
BCCI

श्रीलंका-ए ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान-ए को 1 विकेट से मात देकर एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. यह मुकाबला रविवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए. टीम की शुरुआत खराब रही और माज सदाकत (5) के रूप में पहला विकेट 13 रन पर गिरा. इसके बाद शाहजेब खान ने शामल हुसैन (40) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े.

शाहजेब ने हसन नवाज (9) के साथ 31 और कप्तान अब्दुल समद (33) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की. शाहजेब ने 4 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. हालांकि, उनके आउट होते ही पाकिस्तान ने 167 रन तक अपने 8 विकेट गंवा दिए. आखिर में रोहेल नजीर ने 43 गेंदों में 37 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. श्रीलंका की तरफ से रविंदु फर्नांडो और गरुका संकेथ ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि वानुजा सहान को 2 और निपुण धनंजय को 1 विकेट मिला.

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 41.3 ओवरों में खिताबी मुकाबला अपने नाम किया. लसिथ क्रूसपुले ने सिनेथ जयवर्धने के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की. जयवर्धने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद क्रूसपुले ने निशान मदुष्का के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 रन जुटाकर टीम को 60 के स्कोर तक पहुंचाया.

क्रूसपुले 31 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से मदुष्का ने मोर्चा संभाला रखा. उन्होंने कप्तान पवन रत्नायके के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 गेंदों में 80 रन जोड़कर टीम को 140 के स्कोर तक पहुंचा दिया. टीम को 24वें ओवर की चौथी गेंद पर रत्नायके (30) के रूप में तीसरा झटका लगा. इसी ओवर की अंतिम गेंद पर निपुण धनंजय (0) भी पवेलियन लौट गए.

यहां से श्रीलंका ने तेजी से विकेट गंवाए. आलम ये रहा कि 176 के स्कोर तक 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद टीम ने 36वें ओवर की अंतिम गेंद पर मदुष्का का विकेट गंवा दिया, जो 95 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 87 रन बनाकर आउट हुए. अगले ओवर की पहली गेंद पर विजयकांत व्यासकांत (13) और चौथी गेंद पर वानुजा सहान (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे.

198 के स्कोर पर टीम को 9वां झटका भी लग गया था. यहां से जीत के लिए 19 रन की दरकार थी, जिसके बाद लाहिरू समराकून (नाबाद 15) ने गरुका संकेथ (नाबाद 4) के साथ 22 रन की अटूट साझेदारी करते हुए श्रीलंकाई टीम को रोमांचक जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से अली रजा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सुफयान मुकीम ने 2 विकेट झटके. हसन नवाज, माज सदाकत और अहमद दानियाल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें- आर्यवीर को लेकर गांगुली ने 'वीरू' को किया मैसेज, पढ़कर हंस पड़े सहवाग

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव नंबर-5, रोहित शर्मा ओपनर, धोनी कप्तान, गिलक्रिस्ट ने चुनी ऑल टाइम IPL प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें-  विनोद कांबली के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे! इलाज और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी शिवसेना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Sri Lanka A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com