विज्ञापन

फोन की स्क्रीन पर दिखने वाला हरा डॉट क्या है? जानिए इसका असली मतलब

Green dot on phone meaning: अगर आप कैमरा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, फिर भी हरा डॉट दिख रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए.

फोन की स्क्रीन पर दिखने वाला हरा डॉट क्या है? जानिए इसका असली मतलब
Green dot on phone meaning : कई फोन में हरा या ऑरेंज डॉट माइक्रोफोन के इस्तेमाल को भी दिखाता है लेकिन..

आपने कभी नोटिस किया है कि आपके मोबाइल के टॉप सेंटर में बार-बार ग्रीन लाइट ब्लिंक क्यों होती रहती है! अगर नहीं तो आपको इस बारे में जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि जब आपके फोन की स्क्रीन के ऊपर हरे रंग का छोटा डॉट दिखाई देता है, तो इसका सीधा मतलब होता है कि आपके फोन का कैमरा इस्तेमाल हो रहा है. यह एक प्राइवेसी फीचर है, जिसे Android और iPhone दोनों में यूजर की सुरक्षा के लिए दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह फीचर क्यों जरूरी है?

यह हरा डॉट आपको यह बताने के लिए होता है कि कोई ऐप आपके कैमरे को एक्सेस कर रहा है. इससे आपको तुरंत पता चल जाता है कि कैमरा कब चालू है, ताकि कोई ऐप बिना आपकी जानकारी के आपकी फोटो या वीडियो न ले सके.

क्या माइक्रोफोन के लिए भी ऐसा होता है?

हां, कई फोन में हरा या ऑरेंज डॉट माइक्रोफोन के इस्तेमाल को भी दिखाता है. अगर सिर्फ माइक्रोफोन चल रहा है, तो आमतौर पर ऑरेंज डॉट दिखता है (खासकर iPhone में), जबकि हरा डॉट कैमरा या कैमरा + माइक्रोफोन दोनों के एक्टिव होने का संकेत देता है.

ये भी पढ़ें - Main, Wide-angle और Macro कैमरा में क्या फर्क है? जानिए तीनों से आखिर कैसी तस्वीरें खींची जानी चाहिए

कब सावधान होना चाहिए?

अगर आप कैमरा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, फिर भी हरा डॉट दिख रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. इसका मतलब हो सकता है कि कोई ऐप बैकग्राउंड में कैमरा एक्सेस कर रहा है. ऐसे में आपको तुरंत उस ऐप की परमिशन चेक करनी चाहिए.

अपनी प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें?

आप अपने फोन की Settings में जाकर Camera और Microphone permissions को कंट्रोल कर सकते हैं. जिन ऐप्स पर भरोसा नहीं है, उनसे परमिशन हटा दें. इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी और कोई भी ऐप बिना आपकी जानकारी के कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com