विज्ञापन

फूड पैकेजिंग पर रेड, ग्रीन निशान का मतलब तो पता है, ब्लू और येलो निशान क्या बताते हैं? खरीदारी से पहले जान लें इन रंगों का खेल

Food Packet Color Meaning: खाने के पैकेट पर हरे और लाल रंग के निशानों का मतलब तो आप जानते होंगे, लेकिन क्या आपको ब्लू और यलो रंग के डॉट का मतलब पता है जो फूड आइटम्स पर रहते हैं. अगर नहीं तो जान लीजिए.

फूड पैकेजिंग पर रेड, ग्रीन निशान का मतलब तो पता है, ब्लू और येलो निशान क्या बताते हैं? खरीदारी से पहले जान लें इन रंगों का खेल
Food Packet Color Meaning: खाने के पैकेट पर पीले और नीले रंग के निशान का मतलब. ( AI Image)

Food Marking Color Meaning: खाने के पैकेट को आप भी जब खरीदते होंगे तो देखते होंगे कि उसमें लाल या फिर ग्रीन कलर का मार्क, लाइन या डॉट बना रहता है. जो ये दिखाता है कि आप जिस चीज को खरीद रहे हैं वो पूरी तरह से वेज है या फिर नॉनवेज है. अमूमन लोग ग्रीन और रेड रंग के मार्क को देखते हैं, और उसी से अंदाजा लगाते हैं. 

वहीं कुछ फूड पैकेट्स पर ब्लू या पीले रंग के डॉट्स बने होते हैं. अमूमन लोगों को इन रंगों के निशान का मतलब नहीं पता होता है. आपको बता दें कि इन निशानों का भी एक खास मतलब होता है जो सभी को पता होना चाहिए. 

फूड पैकेजिंग में पीला निशान 

अगर आप वेजिटेरियन हैं और आप अंडा भी नहीं खाते हैं. तो आपको फूड पैकेजिंग को ध्यान से जरूर देखना है. जरूरी नहीं है कि अगर पैकेट पर रेड निशान नहीं है तो उसमें अंडा (2 मिनट में पता करें अंडा ताजा है या खराब) नहीं है. पैकेट में लगा येलो डॉट इस बात का संकेत होता है कि ये फूड एगीटेरियन है. अगर आप भी पैकेट पर पीला निशान देखें तो समझ जाएं की इसमें अंडा है. 

फूड पैकेजिंग में नीला निशान 

वहीं कुछ फूड पैकेट्स पर ब्लू निशान भी आपने देखा होगा. अगर आप भी नीले रंग के डॉट का मतलब नहीं जानते हैं और इसको देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं तो हम आपको बता दें कि पैकेट पर बना ब्लू डॉट दिखाता है कि ये फूड लो शुगर है. अगर आप डायबिटिक हैं तो आप इस फूड का सेवन कर सकते हैं. 

फूड पैकेजिंग में हरा निशान 

फूड पैकेजिंग में ग्रीन डॉट हो तो ये खाना पूरी तरह से वेजिटेरियन है. आप इस खाने को आसानी से खा सकते हैं, क्योंकि इसमें किसी तरह को कोई मिलावट ही नहीं होती है.

फूड पैकेजिंग में लाल निशान 

फूड पैकेजिंग में लाल डॉट हो तो ये इस खाने में नॉन वेज तत्व मिले हुए हैं. जिसका मतलब है खाना मांसाहारी है या इसे बनाने के लिए मांसाहारी उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की फेमस मिठाई है सोंदेश, जानें क्या है इस मिठाई का खुशखबरी से कनेक्शन, क्यों पड़ा नाम, जानें रेसिपी

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blue Mark On Food Packet, Yellow Mark On Food Packet, Blue Yellow Food Symbols, Food Packet Color Marks, FSSAI Blue Yellow Mark
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com