विज्ञापन

क्या आपके iPhone की स्क्रीन में भी ऊपर दिखते हैं ग्रीन और ऑरेंज डॉट? यहां जान लीजिए इसके पीछे का कारण

iPhone Green and Orange Dot Meaning: आपने अपने आईफोन पर अक्सर ग्रीन और ऑरेंज डॉट जरूर देखे होंगे. ये डॉट कॉल करते समय या वीडियो रिकॉर्ड करते हुए स्क्रीन पर नजर आते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

क्या आपके iPhone की स्क्रीन में भी ऊपर दिखते हैं ग्रीन और ऑरेंज डॉट? यहां जान लीजिए इसके पीछे का कारण
क्या होता है आईफोन में ग्रीन और ऑरेंज डॉट का मतलब
AI

iPhone Green and Orange Dot: क्या आपने कभी अपने iPhone की स्क्रीन के टॉप कॉर्नर पर एक छोटा सा हरा (Green) या नारंगी (Orange) डॉट चमकते हुए देखा है. कई यूजर्स इसे देखकर थोड़े चिंतित हो जाते हैं कि कहीं उनका फोन हैक तो नहीं हो गया या इसमें कोई खराबी तो नहीं आ गई. ये डॉट अक्सर कॉल करते समय या वीडियो रिकॉर्ड करते हुए स्क्रीन पर नजर आते हैं. बता दें कि ये डॉट्स आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए Apple द्वारा दिया गया एक बेहद जरूरी सिक्योरिटी फीचर हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: अब पानी पर चलेगी मेट्रो, 18 शहरों में शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, जानें कितना हो सकता है किराया

क्या है ग्रीन डॉट का मतलब?

जब भी आपके आईफोन की स्क्रीन के ऊपर ग्रीन डॉट दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि कोई ऐप उस समय आपके फोन का कैमरा इस्तेमाल कर रहा है. अगर आप फोटो खींच रहे हों, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हों, FaceTime पर बात कर रहे हों या किसी वीडियो मीटिंग में शामिल हों तो ग्रीन डॉट का दिखता बेहद आम बात है. लेकिन अगर इन फंक्शन के बिना भी ग्रीन डॉट दिख रहा है तो चिंता का विषय हो सकता है. बता दें कि अगर कोई ऐप एक ही समय में कैमरा और माइक्रोफोन दोनों का इस्तेमाल कर रहा हो, तब भी iPhone केवल हरा डॉट ही दिखाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या होता है ऑरेंज डॉट का मतलब?

जब आईफोन की स्क्रीन पर ऑरेंज डॉट दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि कोई ऐप आपके फोन का माइक्रफोन का इस्तेमाल कर रहा है. जब आप फोन कॉल पर बात करते हैं, वॉइस नोट रिकॉर्ड करते हैं, Siri से बात करते हैं या किसी को वॉइस मैसेज भेजते हैं तो ये ऑरेंज डॉट दिखाई देता है. यह भी कहा जा सकता है कि ये ऑरेंज डॉट आपको बताता है कि आपके iPhone का माइक्रोफोन इस्तेमाल किया जा रहा है.

कैसे पता करें कौन सी ऐप कर रही है कैमरा और माइक्रोफोन का इस्तेमाल?

अगर आप जानना चाहते हैं कि ये ग्रीन या ऑरेंज डॉट क्यों दिखा, तो आप इसका भी आसानी से पता लगा सकते हैं. इसके लिए अपने iPhone में ऊपर राइट कॉर्नर से नीचे की तरह स्वाइप करें और कंट्रोल सेंटर खोलें. इसके बाद स्क्रीन के ऊपर आपको उस ऐप का नाम दिखाई दे जाएगा जिसने हाल ही में कैमरा या माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया होगा.

यह भी पढ़ें: दुकानदारों के लिए काम की खबर! अब नहीं होगा Paytm, PhonePe, GPay का अलग-अलग साउंडबॉक्स रखने का झंझट, एक में ही आएंगे सभी नॉटिफिकेशन

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com