विज्ञापन

Main, Wide-angle और Macro कैमरा में फर्क? जानिए तीनों से आखिर कैसी तस्वीरें खींची जानी चाहिए

अगर आपको भी समझ नहीं आता कि आखिर किस कैमरे से कैसी फोटो ली जानी चाहिए, तो चलिए आसान भाषा में समझाते हैं कि कौन-सा कैमरा कब इस्तेमाल करना चाहिए.

Main, Wide-angle और Macro कैमरा में फर्क? जानिए तीनों से आखिर कैसी तस्वीरें खींची जानी चाहिए
Main, Wide-angle और Macro कैमरा में क्या फर्क है?

आजकल स्मार्टफोन में एक से ज्यादा कैमरे आते हैं, और हर कैमरे का काम अलग होता है. Main, Wide-angle और Macro कैमरा तीनों अलग-अलग तरह की फोटो लेने के लिए बनाए गए हैं. लेकिन समझ नहीं आता कि आखिर किस कैमरे से कैसी फोटो ली जानी चाहिए, तो चलिए आसान भाषा में समझाते हैं कि कौन-सा कैमरा कब इस्तेमाल करना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

Main कैमरा क्या होता है?

Main कैमरा आपके फोन का सबसे जरूरी और पावरफुल कैमरा होता है. यह रोजमर्रा की फोटो खींचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जैसे लोगों की फोटो, नॉर्मल सीन या वीडियो रिकॉर्डिंग. इसमें सबसे ज्यादा मेगापिक्सल और बेहतर क्वालिटी मिलती है, इसलिए ज्यादातर फोटो इसी कैमरे से ली जाती हैं. अगर आपको क्लियर और बैलेंस्ड फोटो चाहिए, तो Main कैमरा सबसे अच्छा रहता है.

Wide-angle कैमरा क्या करता है?

Wide-angle कैमरा का काम ज्यादा एरिया को एक ही फ्रेम में कैप्चर करना होता है. जब आप किसी बड़े ग्रुप की फोटो ले रहे हों, या पहाड़, समुद्र, या कोई बड़ा सीन कैप्चर करना हो, तब यह कैमरा काम आता है. इसमें फोटो थोड़ी फैली हुई वाइड दिखती है, जिससे ज्यादा चीजें एक साथ आ जाती हैं. हालांकि, इसमें किनारों पर हल्का टेढ़ापन दिख सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Macro कैमरा किस काम आता है?

Macro कैमरा बहुत नजदीक से फोटो लेने के लिए होता है. जैसे फूल, पत्ते, कीड़े या छोटे-छोटे ऑब्जेक्ट्स की डिटेल कैप्चर करनी हो, तब Macro कैमरा इस्तेमाल किया जाता है. यह आपको बहुत करीब जाकर भी क्लियर फोटो लेने देता है, जो Main कैमरा से संभव नहीं होता.

ये भी पढ़ें - साइबर फ्रॉड से बचने का ब्रह्मास्त्र है NCRP का यह नया फीचर, आज ही जान लें, वरना पछताएंगे

कौन-सा कैमरा कब इस्तेमाल करें?

अगर आप रोज की फोटो ले रहे हैं तो Main कैमरा सबसे अच्छा है. अगर आपको ज्यादा लोगों या बड़ा सीन कैप्चर करना है तो Wide-angle कैमरा यूज करें. और अगर किसी छोटी चीज की डिटेल दिखानी है तो Macro कैमरा सबसे सही रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com