विज्ञापन

Vivo X300 Ultra और X300 FE: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स का खुलासा

Vivo के ये दोनों फोन खासतौर पर कैमरा यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. कंपनी इनके साथ खास एक्सटेंडर किट भी लॉन्च कर सकती है, जिसे अलग से खरीदना होगा.

Vivo X300 Ultra और X300 FE: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स का खुलासा
Vivo X300 Ultra के दमदार फीचर्स

Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को 6 मई को भारत में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इन दोनों फोनों की कीमत से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस लीक से यूजर्स को अंदाजा लग गया है कि ये फोन किस बजट में आने वाले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैमरा लवर्स के लिए खास फोन

Vivo के ये दोनों फोन खासतौर पर कैमरा यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. कंपनी इनके साथ खास एक्सटेंडर किट भी लॉन्च कर सकती है, जिसे अलग से खरीदना होगा. इस किट की मदद से फोन का कैमरा और ज्यादा पावरफुल हो जाएगा, खासकर जूम और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए.

कीमत क्या हो सकती है?

लीक के मुताबिक, Vivo X300 Ultra की बॉक्स कीमत करीब ₹1,99,999 बताई जा रही है, लेकिन इसका असली सेलिंग प्राइस लगभग ₹1,59,999 हो सकता है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं Vivo X300 FE की बॉक्स कीमत ₹1,19,999 बताई गई है, जबकि इसका संभावित लॉन्च प्राइस करीब ₹79,999 हो सकता है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा.

Xiaomi 17T और 17T Pro: लॉन्च से पहले ही सामने आई कीमत और फीचर्स

Vivo X300 Ultra के दमदार फीचर्स

X300 Ultra में 6.82 इंच की बड़ी 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रीन बेहद स्मूद और शानदार दिखती है. कैमरे की बात करें तो इसमें Zeiss के साथ मिलकर बनाया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. खास बात यह है कि इसमें 200mm और 400mm तक के एक्सटर्नल लेंस लगाने का ऑप्शन भी मिलेगा. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है. साथ ही इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Vivo X300 FE के फीचर्स

X300 FE में 6.31 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे यह फोन भी शानदार परफॉर्मेंस देता है. कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जो Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आता है.

इस फोन में भी एक्सटर्नल Zeiss लेंस लगाने का ऑप्शन मिलेगा, जिससे जूम और बेहतर हो जाता है. इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह फोन Lilac Purple, Noir Black और Urban Olive जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com