Vivo ने चीन में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 Ultra और Vivo X300s को लॉन्च कर दिया है. ये दोनों फोन खासतौर पर कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए बनाए गए हैं. Vivo X300 Ultra को प्रीमियम यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं, Vivo X300s थोड़ा सस्ता और बैलेंस्ड वर्जन है, जिसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ये यूजर्स को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं.

Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra की कीमत
Vivo X300 Ultra की शुरुआती कीमत चीन में CNY 6,999 यानी लगभग 95,900 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 8,999 यानी करीब 1,23,300 रुपये तक जाती है.
वहीं, Vivo X300s की शुरुआती कीमत CNY 4,999 यानी लगभग 68,500 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 95,900 रुपये तक जाता है. कंपनी ने यह भी बताया है कि खरीदारों को 2 साल के लिए 200GB क्लाउड स्टोरेज मुफ्त दिया जाएगा. इसके अलावा टेलीकन्वर्टर लेंस और कैमरा किट जैसे एक्सेसरीज सीमित संख्या में 3 अप्रैल से उपलब्ध होंगे.
Vivo X300 Ultra का कैमरा
Vivo X300 Ultra का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सिस्टम है. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 35mm फोकल लेंथ के साथ आता है. इसके साथ ही 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है.
इस फोन में टेलीकन्वर्टर लेंस सपोर्ट दिया गया है, जिसमें 'Big Gun 400' नाम का एक्सटर्नल लेंस शामिल है. यह लेंस 400mm तक फोकल लेंथ और करीब 17.4x ऑप्टिकल जूम देता है. इतना ही नहीं, फोन में 1600mm तक का एक्सटेंडेड जूम भी मिलता है, जिससे दूर की चीजें भी बेहद क्लियर दिखाई देती हैं.
ये भी पढ़ें - आपका CCTV कैमरा सुरक्षित है या नहीं? सरकार का बड़ा फैसला, 1अप्रैल से बंद होंगे करोड़ों चीनी कैमरे
दूसरी ओर Vivo X300s में भी 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, साथ में 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसमें 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट भी दिया गया है, जो आम यूजर्स के लिए काफी अच्छा है.
Vivo X300 Ultra का स्पेसिफिकेशन और बैटरी
Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
वहीं, Vivo X300s में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें भी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक का विकल्प मिलता है. इसकी बैटरी 7,100mAh की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं