विज्ञापन

LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर हुआ 53 रुपये महंगा, छोटू सिलेंडर के भी दाम बढ़े, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का दाम जानिए

LPG Cylinder Prices Increased: महंगाई का एक और झटका! देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े. यही नहीं, 5 किलो वाले छुटकु LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. कौन सा एलपीजी सिलेंडर कितना महंगा हुआ, इस खबर के भीतर पूरी डिटेल मिल जाएगी.

LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर हुआ 53 रुपये महंगा, छोटू सिलेंडर के भी दाम बढ़े, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का दाम जानिए
LPG Prices Hike: देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर और छोटू गैस सिलेंडर अब महंगा हो गया है, जानिए कितने बढ़ गए दाम
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

LPG Cylinders Prices Hikes: देश में LPG सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम राजधानी दिल्‍ली में 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं, वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्‍ली में अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा, जबकि कोलकाता में ये अब 3,255.50 रुपये में मिलेगा.  पहले दिल्‍ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये थी, जबकि कोलकाता में ये 3,202 रुपये में मिल रहा था. जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर ये बोझ बढ़ गया है. होटलों और रेस्‍टॉरेंट में आमतौर पर यही सिलेंडर इस्‍तेमाल होता है और कीमतें बढ़ने के बाद मेन्‍यु भी महंगा हो सकता है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है.

5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी हुआ महंगा 

ज्‍यादातर प्रवासी मजदूर, दूसरे राज्‍यों और शहरों से पढ़ाई करने आए छात्र और जॉब करने वाले युवा आम तौर पर जिस 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर का इस्‍तेमाल करते रहे हैं, वो भी आज 1 जून से महंगा हो गया है.  तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG  सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 

दिल्‍ली में अब 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपये हो गई है. पहले ये 810.50 रुपये में मिल रहा था. दूसरी ओर 14 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है. आज 1 जून, सोमवार सुबह 5:30 तक के अपडेट के मुताबिक, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम  (LPG Price Hike) पहले जितने ही हैं और इनमें बदलाव नहीं दिख रहा है. 

इस साल 1,691 से बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गए दाम

इस साल जनवरी से अब तक, दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमत कई बार बढ़ने के बाद 1691.50 रुपये से बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है. इसकी मुख्य वजह लॉजिस्टिक्स में रुकावटों के कारण LPG की सप्लाई सुनिश्चित करने में आ रही चुनौतियां बताई जा रही है. ईरान युद्ध के बाद खाड़ी और मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक कीमतों में हुई बढ़ोतरी है.

  1. जनवरी 2026 में, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये थी. 
  2. फरवरी में, कीमत में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिससे एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1740.50 रुपये हो गई.
  3. फिर मार्च में, कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई, जिससे एक कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई.
  4. एक अप्रैल को, कीमतें 195.50 रुपये तक बढ़ाई गईं और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,078.50 हो गई. 
  5. मई में एक बार फिर, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे कीमत 3071 रुपये हो गई.
  6. अब जून में, एक बार फिर 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है.
LPG Prices Hike

14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम 

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं. देश के अलग-अलग शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतें आप नीचे चेक कर सकते हैं. दिल्‍ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, कोलकाता में 939 रुपये और नोएडा में 910.50 रुपये है.

  • दिल्ली- 913 रुपये
  • नोएडा- 910.50 रुपये
  • मुंबई- 912.50 रुपये
  • कोलकाता- 939 रुपये
  • चेन्नई- 928.50 रुपये
  • बेंगलुरु- 915.50 रुपये
  • हैदराबाद- 965 रुपये
  • जयपुर- 916.50 रुपये
  • लखनऊ- 950.50 रुपये
  • पटना- 1,002.50 रुपये

पहले CNG के दाम बढ़े, फिर LPG सिलेंडर के 

अभी 2 दिन पहले ही दिल्‍ली और आस-पास के शहरों में CNG की कीमतें बढ़ाई गई हैं. CNG के दाम में प्रति किलो 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. देश की सबसे बड़ी सिटी गैस कंपनी, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, CNG की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जो पहले 81.09 रुपये थी. CNG के दाम बढ़ने के 2 दिन के भीतर ही अब कमर्शियल गैस सिलेंडर और छोटू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए. 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये और कोलकाता में 3255.50 रुपये हो गई है.
दिल्ली में 5 किलो छोटू सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपये हो गई है.
लॉजिस्टिक्स रुकावटें और मध्य पूर्व संघर्ष के कारण वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी.
नहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
दिल्ली में CNG की कीमत प्रति किलो 2 रुपये बढ़कर 83.09 रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें: Bank holidays in June 2026: इस महीने 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए जून में कब-कब रहेगी बैंकों में छुट्टियां 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Prices Hike News, LPG Prices Hiked, Commercial Gas Cylinder Price Increase, Commercial Gas Cylinder Prices, LPG Cylinder News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com