Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo X300 FE को भारत में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी के मुताबिक यह फोन 6 मई को लॉन्च होगा और 14 मई से इसकी बिक्री शुरू हो सकती है. इसके साथ ही Vivo X300 Ultra भी लॉन्च किया जाएगा, जो कंपनी का फ्लैगशिप कैमरा फोन माना जा रहा है.
Vivo X300 Ultra में खास
अगर हम इसके पुराने मॉडल Vivo X200 FE से तुलना करें, तो नए फोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. Vivo X300 FE में इस बार पीछे की तरफ एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरे और LED फ्लैश मौजूद हैं. इसके साथ ZEISS ब्रांडिंग भी दी गई है, जो बेहतर फोटोग्राफी का संकेत देती है. पुराने मॉडल में जहां वर्टिकल कैमरा डिजाइन था. वहीं, इस नए फोन में ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देखने को मिलता है.

टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा DSLR जैसा जूम
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo X300 FE में एक्सटर्नल ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट मिलेगा. यह एक खास कैमरा एक्सेसरी है, जिसे फोन के साथ जोड़कर आप दूर की चीजों को भी बहुत साफ और डिटेल में कैप्चर कर सकते हैं. यह फीचर Vivo X300 Ultra में भी देखने को मिलेगा, जिससे साफ है कि Vivo इस बार कैमरा टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस कर रही है.
Vivo X300 FE में खास
Vivo X300 FE में 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. इससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट नजर आएगी. इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो इसे फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देता है. चाहे गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह फोन हर काम आसानी से संभाल सकता है.
WhatsApp Plus जल्द लॉन्च, जानिए इस Paid फीचस में आपको क्या-क्या मिलेगा नया
मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. ZEISS ऑप्टिक्स के साथ आने वाला यह कैमरा शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी देगा. साथ ही, एक्सटर्नल लेंस अटैचमेंट के जरिए आप जूम को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बड़ी बात है.
बैटरी और चार्जिंग में भी दमदार
यह स्मार्टफोन 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जिससे आपको पूरे दिन का बैकअप आराम से मिल जाएगा. इसके अलावा इसमें 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन बहुत जल्दी चार्ज हो सकेगा.
कीमत और उपलब्धता
Vivo X300 FE की कीमत भारत में लगभग 55,000 से 75,000 रुपये के बीच हो सकती है. यह फोन 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है. लॉन्च के बाद इसकी बिक्री 14 मई के आसपास शुरू होने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं