- अगस्त में लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन
- Pixel 11 Series पर रहेगी खास नजर
- 8000mAh बैटरी वाले फोन की भी होगी एंट्री
Smartphones Launching in August: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अभी कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. अगस्त 2026 में अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इनमें गेमिंग पसंद करने वालों के लिए किफायती फोन, बड़ी बैटरी वाला डिवाइस और Google की नई Pixel 11 सीरीज जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन शामिल हैं. अगर आप बैटरी, कैमरा, गेमिंग या AI फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, तो इस महीने आने वाले स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.
Infinix Hot 70 Pro
Infinix Hot 70 Pro के अगस्त 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. ये स्मार्टफोन खासतौर पर उन लोगों के लिए हो सकता है जिनका बजट कम है, लेकिन वे गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं. इस फोन में 6.76 इंच HD+ पंच-होल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है. इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.
Vivo S2

Vivo S2 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट और 6.59 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7050mAh बैटरी हो सकती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है.
Poco M8 Power

Poco M8 Power की लॉन्चिंग 4 अगस्त को होगी. कंपनी पहले ही इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया पर टीज कर चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 7 इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी होगी, जो सामान्य इस्तेमाल में लगभग दो दिन तक चलने का दावा कर सकती है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है.
Google Pixel 11 Series
Google अपनी नई Pixel 11 Series को 12 अगस्त 2026 को लॉन्च करेगा. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल होंगे. सभी स्मार्टफोन कंपनी के नए Tensor G6 प्रोसेसर के साथ आएंगे. कैमरा, बैटरी और AI फीचर्स में पहले से बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है. Google इस बार Gemini AI को फोन में और डीपली इंटीग्रेट करने जा रहा है.
Pixel Glow होगा नया AI फीचर
Google ने टीजर के जरिए Pixel Glow फीचर की भी झलक दिखाई है. ये कैमरा बार में दिए गए LED लाइट सिस्टम के जरिए कॉल, नोटिफिकेशन और अन्य अलर्ट के लिए अलग-अलग कलर दिखाएगा. ये फीचर Gemini AI के साथ भी काम करेगा और AI से बातचीत के दौरान विजुअल लाइट संकेत देगा, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो सकता है.
ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की जल्दबाजी में नहीं हैं, तो अगस्त में लॉन्च होने वाले इन डिवाइस का इंतजार करना समझदारी हो सकती है. अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से इस महीने कई नए विकल्प बाजार में आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Jio का 55 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, 30 दिन की वैलिडिटी और 1000+ Live TV चैनलों का एक्सेस, लेकिन रखें इस बात का ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं