विज्ञापन

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन आज, शिवाजीनगर से हिंजेवाड़ी तक 23KM में 23 स्टेशन, 40 मिनट में होगा सफर

Pune Metro Pink Line: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की आज से शुरुआत होने वाली है. इस लाइन के शुरू होने से पुणे शहर में ट्रैफिक की समस्या दूर होगी. 23 किलोमीटर की यह लाइन शिवाजीनगर से हिंजवड़ी तक की कनेक्टिविटी देगी.

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन आज, शिवाजीनगर से हिंजेवाड़ी तक 23KM में 23 स्टेशन, 40 मिनट में होगा सफर
pune metro pink line inauguration: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन आज
  • पुणे मेट्रो की पिंक लाइन 3 नवंबर से शुरू होकर हिंजवड़ी से शिवाजीनगर का सफर मात्र 40 मिनट में पूरा कराएगी.
  • यह 23 किलोमीटर लंबी पूरी तरह एलिवेटेड लाइन 8 हजार 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई है.
  • पिंक लाइन हिंजवड़ी के आईटी हब को शिवाजीनगर से सीधे जोड़ते हुए ट्रैफिक जाम की समस्या कम करेगी.

पुणे में अब हिंजवड़ी से शिवाजीनगर का सफर महज 40 मिनट में पूरा होने वाला है. पुणे मेट्रो की पिंक लाइन इस सफर को आसान बनाने वाली है. यह मेट्रो लाइन 3 नवंबर से शुरू हो जाएगी. पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. इसका सबसे ज्यादा फायदा पुणे के आईटी हब यानि हिंजवड़ी इलाके को होगा. यह लाइन हिंजवड़ी को शिवाजीनगर से सीधा कनेक्ट कर देगी. जिससे हर दिन आने वाले यात्रियों को इसका फायदा होगा. पुणे मेट्रो की यह नई लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड है, जिससे ऊपर मेट्रो चलेगी और नीचे गाड़ियां चलेगी. यह रूट शुरू होने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी, क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो की तरफ शिफ्ट होंगे. पीएम मोदी आज पिंक लाइन की शुरुआत करने के साथ-साथ पुणे मेट्रो फेज-2 के चार नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रख देंगे. 

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन 23 km लंबी 

पुणे मेट्रो की यह पिंक लाइन कुल 23 किलोमीटर लंबी है, जिस पर सरकार ने 8 हजार 300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. यह कॉरिडोर मान से जिला न्यायालय मेट्रो स्टेशन तक जाएगा और हिंजवड़ी के आईटी हब को शिवाजीनगर से जोड़ देगा. यह रूट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट इंटरचेंज स्टेशन पर पहले से चल रही पुणे मेट्रो की पर्पल लाइन-1 और एक्वा लाइन-2 को भी आपस में जोड़ेगा. जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के पूरे पुणे में कहीं भी आने-जाने के लिए अपनी ट्रेन बदल सकेंगे. इसके शुरू होने से  हर दिन आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी. साथ ही सड़क पर निजी वाहनों का दबाव और ट्रैफिक जाम कम करने में भी मदद मिलेगी. हालांकि आज इसकी शुरुआत होगी, लेकिन सफर 4 नवंबर यानि बुधवार से शुरू होगा. 

पुणे मेट्रो पिंक लाइन का रूट मैप 

  • मेगापोलिस सर्कल
  • इन्फोसिस फेज II और विप्रो फेज II
  • वाकड़ चौक
  • बालेवाड़ी स्टेडियम
  • निकमार
  • बानेर और बानेर गांव
  • पुणे यूनिवर्सिटी
  • शिवाजीनगर 

40 मिनट में पूरा होगा हिंजवड़ी से शिवाजीनगर सफर 

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन के शुरू होने के बाद हिंजवड़ी से शिवाजीनगर सफर 40 मिनट में पूरा हो जाएगा. पहले सड़क से यहां का सफर करने में 1.5 से 2 घंटे तक का समय लग जाता था. पीक ऑवर में यहां सबसे ज्यादा रस होता था, जिसकी वजह से गाड़ियां बेहद स्लो चलती थी. लेकिन अब यह सफर आसान होगा. इसके अलावा, रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस कॉरिडोर के आसपास के इलाकों में घरों और व्यावसायिक संपत्तियों की मांग और कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलेगा. क्योंकि मेट्रो कनेक्टिविटी मिले से इस इलाकों में जमीनों की कीमतों में भी उछाल आएगा. पुणे मेट्रो पिंक लाइन में शुरुआत में 23 में से 17 मेट्रो स्टेशन शुरू होंगे. जिसमें माण बस डिपो, हिंजवड़ी फेज-2, हिंजवड़ी फेज-2, सर्कल-1, पद्मभूषण चौक, शिवछत्रपति शिवाजी महाराज चौक, आर. के. लक्ष्मण म्यूजियम, शिवछत्रपति खेल परिसर, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, म्हालुंगे, मिटकॉन स्टेशन शामिल रहेंगे. 

पिंक लाइन की खासियत

  • पुणे पिंक लाइन की सबसे खास बात यह है कि इसका पूरा संचालन महिलाओं के हाथ में होगा. 
  • पुणे की पहली ऐसी मेट्रो लाइन होगी, जो बेहद अत्याधुनिक और बिना ड्राइवर के चलने वाली 'अल्स्टम मेट्रोपोलिस' ट्रेनों का संचालन करेगी. 
  • डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्टेशन पर तीनों लाइनों का मिलन होने से यह पूरे पुणे का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट हब बन गया है. 
  • इस लाइन के शुरू होने से सड़क का ट्रैफिक भी बहुत हद तक कम होगा. 
  • स रूट पर पुणे यूनिवर्सिटी के पास एक विशेष डबल डेकर फ्लाईओवर भी तैयार किया गया है. 

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन को 8 हजार 300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है. आज पीएम मोदी इसकी शुरुआत करेंगे साथ ही पुणे मेट्रो के दूसरे चरण के तहत लगभग 21 हजार 800 करोड़ की लागत के चार नए मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे. 

ये भी पढ़ेंः PM Modi का पुणे को बड़ा तोहफा, ₹21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी, शहर की बदलेगी रफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Metro, Pune Metro 3 Route Map, Pune Metro 3 Update, Pune Metro News, Pune Metro New Route
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com