विज्ञापन

Apple का एक और इवेंट, पहली बार पेश हो सकता है ये खास डिवाइस, जानें सबकुछ

Apple 28 अक्टूबर को 'Pro and Tell' इवेंट आयोजित करने जा रहा है. इसमें कंपनी अपना पहला टचस्क्रीन MacBook Pro लॉन्च कर सकती है.

Apple का एक और इवेंट, पहली बार पेश हो सकता है ये खास डिवाइस, जानें सबकुछ
Apple का Pro and Tell इवेंट
Apple

दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपने नए इवेंट की घोषणा कर दी है. कंपनी का ये नया इवेंट 28 अक्टूबर को होने जा रहा है. इसका नाम Apple ने Pro and Tell इवेंट रखा है. ये हाल ही में 13 अक्टूबर को आयोजित हुए "Welcome Home" इवेंट की तरह ही जिसमें कंपनी ने अपने स्मार्ट होम लाइनअप को पेश किया था. Apple के Pro and Tell इवेंट में पहला टचस्क्रीन वाला MacBook Pro लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा भी कई प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले इस इवेंट के लिए मीडिया को इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है. कंपनी इसको इनहाउस इवेंट बना रही है ताकि लोग इन नए डिवाइसेज का लाइव अनुभव ले सकें. हालांकि, Apple ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के नामों को कन्फर्म नहीं किया है. लेकिन ब्लूमबर्ग के एनालिस्ट Mark Gurman के अनुसार, इस इवेंट में पहली बार टचस्क्रीन MacBook Pro, 14-इंच M6 MacBook Pro, नया iMac और बिल्कुल नया iPad mini OLED देखने को मिल सकता है.

होगा दुनिया का पहला टचस्क्रीन MacBook Pro

इस पूरे इवेंट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन टचस्क्रीन MacBook Pro होने वाला है. इस प्रीमियम लैपटॉप में पहली बार OLED स्क्रीन और टचस्क्रीन का सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही इसके लुक में भी बदलाव किया जाएगा. अभी मैकबुक में मिलने वाली नॉच को हटाकर आईफोन की तरह ही Dynamic Island का फीचर दिया जा सकता है. नॉर्मल LCD या मिनी-LED स्क्रीन्स के मुकाबले OLED डिस्प्ले के हर एक पिक्सेल को जरूरत के अनुसार बंद किया जा सकता है. जिसकी वजह से स्क्रीन पर डीपर ब्लैक, अधिक लीविंग कलर और बेजोड़ कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलेगा, जो फोटो व वीडियो एडिटिंग करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए बेहद मददगार साबित होगा. हालांकि, इसकी पीक ब्राइटनेस मिनी-LED के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है.

मैकबुक की स्क्रीन पर उंगली से टच या स्वाइप करते समय डिस्प्ले में होने वाले कंपन को पूरी तरह रोकने के लिए Apple इसमें एक खास मजबूत हिंज का उपयोग कर सकता है. ये नया लैपटॉप मौजूदा मॉडल्स से काफी हल्का होगा और 14-इंच व 16-इंच के दो साइजों में उपलब्ध हो सकता है. प्रोसेसर की बात करें तो Apple इन नए मॉडल्स में M5 Pro और M5 Max चिप्स का ही इस्तेमाल कर सकता है. कंपनी सीधे M6 सीरीज को छोड़कर भविष्य में M7 Pro और M7 Max पर शिफ्ट होगी, जो साल 2027 के अंत तक आने की उम्मीद है. इसके कारण इस OLED मैकबुक की कीमतें सामान्य मॉडल से अधिक हो सकती हैं.

M6 चिप के साथ आ सकता है नया 14-इंच MacBook Pro और iMac

इसके साथ ही Apple अपने शुरुआती सेगमेंट के ग्राहकों के लिए भी बड़े अपग्रेड लेकर आ रहा है. कंपनी अपने एंट्री-लेवल 14-इंच MacBook Pro को बिल्कुल नई M6 चिप से अपग्रेड कर सकती है. ये नया प्रोसेसर अक्टूबर 2025 में आई M5 चिप की जगह लेगा. इसके बाहरी डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए एक बेहद तेज और एडवांस प्रोसेसर मिल जाएगा. Apple के ऑल-इन-वन डेस्कटॉप कंप्यूटर 24-इंच iMac को भी नया M6 प्रोसेसर मिल सकता है. इसके क्लासिक पतले डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हो सकता है, बल्कि इसके केबिन के अंदर मदरबोर्ड और चिपसेट को पहले से अधिक तेज और पावरफुल बनाया जाएगा.

iPad mini 8: पहली बार मिलेगा OLED डिस्प्ले और वॉटर रेजिस्टेंस

छोटे टैबलेट को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए iPad mini 8 एक बेहद शानदार अपग्रेड साबित होने वाला है. ये Pro सीरीज के बाहर Apple का पहला ऐसा टैबलेट होगा जिसमें OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाहरी लुक को पूरी तरह री-डिजाइन किया जा सकता है. जहां ट्रेडिशनल स्पीकर के होल्स को हटाकर एक खास वाइब्रेशन-बेस्ड स्पीकर सिस्टम दिया जा सकता है. इससे ये IP रेटिंग वाला Apple का पहला वॉटर-रेसिस्टेंट आईपैड बन सकता है. इसकी कीमतें अमेरिकी बाजार में सामान्य मॉडल से करीब 200 डॉलर (लगभग 19 हजार रुपये) अधिक होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इन सभी प्रोडक्ट्स को 28 अक्टूबर को दुनिया के सामने पेश कर देगा, जिसके बाद इनकी बिक्री 6 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें | DSLR जैसी फोटो! अंधेरे में भी दिन जैसी तस्वीर खींचते हैं ये स्मार्टफोन, भूल जाएंगे iPhone

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, MacBook, Apple Ipad, IPhone, Smartphone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com