- Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में लॉन्च
- 6000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले.
- 6 साल तक मिलेगा Android और सिक्योरिटी अपडेट
Samsung ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि ये फोन दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है. Galaxy F70 Pro 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये स्मार्टफोन 8 अगस्त से Flipkart Freedom Sale के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच का FHD+ Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है. ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 710 GPU मिलता है. फोन 6GB और 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है. माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. ये स्मार्टफोन Android 16 आधारित Samsung One UI 8.5 पर चलता है. कंपनी ने इसमें 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

50MP OIS कैमरा और 6000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Galaxy F70 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Optical Image Stabilization (OIS) के साथ दिया गया है. इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर, USB Type-C ऑडियो, Bluetooth 5.3, Wi-Fi, NFC, GPS और 5G SA/NSA जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखती है.
कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है. हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा. ये स्मार्टफोन Aurora Green और Alpha Black रंगों में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 8 अगस्त से Flipkart Freedom Sale के दौरान शुरू होगी. इस रेंज में फोन का मुकाबला नए लॉन्च हुए OnePlus N6 से होगा.
ये भी पढ़ें: Jio का धमाका! तीन नए प्लान लॉन्च, एक ही रिचार्ज में TV, Wi-Fi और OTT बेनिफिट्स, कीमत इतने रुपये से शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं