- Jio ने लॉन्च किए नए JioHome Packs
- 400 रुपये से शुरू हुए TV, Wi-Fi और OTT प्लान
- 1000+ चैनल और 12 OTT ऐप्स का मिलेगा एक्सेस
Reliance Jio ने धमाका करते हुए एक साथ तीन नए प्लान को लॉन्च कर दिया है. इन प्लान की खास बात है कि एक ही रिचार्ज में आपको TV, Wi-Fi और OTT के एक्सेस मिल जाएंगे. आपको बता दें कि Reliance Jio ने इन प्लान्स को अपने होम यूजर्स (JioHome Packs) के लिए उतारा है. JioHome Packs कैटेगरी में कंपनी ने तीन तरह के प्लान पेश किए हैं, जिनमें TV, Wi-Fi और OTT का ऑप्शन मिलता है. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सिर्फ TV, सिर्फ Wi-Fi या फिर Wi-Fi, TV और OTT वाला कॉम्बो प्लान चुन सकते हैं.
इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह रखी गई है. कंपनी का कहना है कि नए पैक के जरिए यूजर्स को बेहतर वैल्यू और ज्यादा एंटरटेनमेंट मिलेगा. आइए आपको बारी-बारी से तीनों प्लान्स के बेनिफिट्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में बताते हैं.
तीन तरह के JioHome Packs किए गए लॉन्च
Telecom Talk की रिपोर्ट के अनुसार, Jio ने नए JioHome Packs को तीन कैटेगरी में पेश किया है. पहला प्लान उन यूजर्स के लिए है जो सिर्फ TV चैनल देखना चाहते हैं. दूसरा प्लान उन लोगों के लिए है जिन्हें हाई-स्पीड Wi-Fi की जरूरत है. वहीं तीसरा प्लान TV, Wi-Fi और OTT का ऑल-इन-वन पैकेज है. इन प्लान्स में Jio Fiber के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट, 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल और Sun NXT, ZEE5, Sony LIV, JioHotstar समेत 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है. नए ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के लिए फ्री डोरस्टेप सर्विस भी दी जाएगी.
TV-Only प्लान की कीमत 400 रुपये से शुरू
JioHome TV-Only Pack की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह है. इसके अलावा ग्राहक 2 महीने के लिए 1,000 रुपये और 5 महीने के लिए 2,000 रुपये का विकल्प भी चुन सकते हैं. इस प्लान में इंटरनेट या Wi-Fi नहीं मिलता. हालांकि, यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल, 12 OTT ऐप्स, Play/Pause Live TV फीचर और TV पर YouTube का एक्सेस दिया जाता है. कंपनी वेलकम ऑफर के तहत 12 एंटरटेनमेंट OTT ऐप्स भी मुफ्त दे रही है.
Wi-Fi Only प्लान में मिलेंगी दो स्पीड
अगर आपको सिर्फ इंटरनेट चाहिए तो Jio ने Wi-Fi Only प्लान भी पेश किए हैं. पहला प्लान 30Mbps स्पीड के साथ आता है, जिसकी कीमत 450 रुपये प्रति माह है. ये प्लान 5 महीने के लिए 2,200 रुपये में उपलब्ध है.
दूसरा प्लान 100Mbps स्पीड के साथ आता है, जिसकी कीमत 600 रुपये प्रति माह है. इसके अलावा ग्राहक 2 महीने के लिए 1,500 रुपये या 5 महीने के लिए 3,000 रुपये का विकल्प भी चुन सकते हैं. यह प्लान एक साथ कई डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स और गेमिंग के लिए बेहतर माना जा रहा है.
Wi-Fi, TV और OTT वाला ऑल-इन-वन प्लान
Jio का सबसे प्रीमियम JioHome Pack Wi-Fi, TV और OTT का कॉम्बिनेशन ऑफर करता है. इसमें भी 30Mbps और 100Mbps स्पीड का विकल्प मिलता है. 30Mbps प्लान की कीमत 555 रुपये प्रति माह है. ग्राहक 2,222 रुपये देकर 3 महीने का प्लान खरीद सकते हैं, जिसमें 1 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी भी मिलेगी. इस प्लान में अनलिमिटेड Wi-Fi, 1000 से ज्यादा लाइव चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है.
100Mbps वाला प्लान 707 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है. इसके अलावा 2,122 रुपये में 2 महीने का प्लान खरीदने पर 1 महीने की अतिरिक्त वैधता दी जाएगी. इस प्लान में हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ 1000 से ज्यादा लाइव चैनल और 12 OTT ऐप्स का फायदा मिलता है. कंपनी का कहना है कि ये प्लान एक साथ कई डिवाइस पर स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देगा.
ये भी पढ़ें- Jio का 55 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, 30 दिन की वैलिडिटी और 1000+ Live TV चैनलों का एक्सेस, लेकिन रखें इस बात का ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं