विज्ञापन

DSLR जैसी फोटो! अंधेरे में भी दिन जैसी तस्वीर खींचते हैं ये स्मार्टफोन, भूल जाएंगे iPhone

अगर आप बेहतरीन कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आईफोन के अलावा भी कई ऑप्शन्स हैं. यहां पर आपको ऐसे दमदार फोन के बारे में बता रहे हैं जिनके कैमरे DSLR जैसी क्वालिटी के साथ आते हैं.

DSLR जैसी फोटो! अंधेरे में भी दिन जैसी तस्वीर खींचते हैं ये स्मार्टफोन, भूल जाएंगे iPhone
Samsung Galaxy S26 FE 
Samsung

BEST Camera Smartphones: इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास कई ऑप्शन्स हैं. सोशल मीडिया और रील्स के इस दौर में अब बेहतरीन फोटो खींचने, अच्छी क्वालिटी के वीडियो बनाने आपको आईफोन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. स्मार्टफोन बाजार में Samsung, Google, Oppo और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड्स अलग-अलग कीमतों और खूबियों के साथ शानदार कैमरा फोन्स ऑफर कर रहे हैं. इनमें से कुछ पोर्ट्रेट तस्वीरें खींचने में माहिर हैं, तो कुछ नेचुरल लुकिंग कलर्स के साथ फोटो कैप्चर करते हैं. अगर आप भी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए फोन तलाश कर रहे हैं, तो हम यहां पर आपको 4 बेस्ट ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

Oppo Reno 16 

यदि आप कम बजट में एक बेहद पावरफुल और वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम चाहते हैं, तो Oppo का ये फोन आपके लिए इस समय की सबसे बड़ी और बेस्ट डील साबित हो सकता है. इस फोन के रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल के तीन कैमरे दिए गए हैं. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3.5x जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए भी इसमें ऑटोफोकस के साथ 50MP का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इसका प्राइमरी कैमरा बिना किसी ओवर-प्रोसेसिंग के बेहद ब्राइट, नेचुरल और अच्छे कॉन्ट्रास्ट वाली फोटो खींचता है. इसका 50MP का टेलीफोटो कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए सबसे बेस्ट है, जो बैकग्राउंड को बहुत ही खूबसूरती और नेचुरली ब्लर कर देता है. इसके प्राइमरी कैमरे से रात में भी बहुत साफ फोटो खींची जा सकती हैं. सेल के दौरान इस फोन को आप लगभग 52 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. ये फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है. सबसे खास बात ये है कि इस कॉम्पैक्ट फोन में 6,700mAh की विशाल बैटरी और 80W की सुपरफास्ट चार्जिंग दी गई है जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करती है.

Xiaomi 17T

Xiaomi ने इस फोन की कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए मशहूर कैमरा निर्माता कंपनी Leica के साथ पार्टनरशिप की है. इसका असर इसकी तस्वीरों में साफ दिखाई देता है. इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX906 मुख्य कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसका डेडिकेटेड टेलीफोटो लेंस बिना किसी डिजिटल जूम के दूर की चीजों को बेहद साफ दिखाता है.

इस कैमरे की सबसे बड़ी यूएसपी इसके लाइका कलर प्रोफाइल्स हैं, जहां यूजर अपनी पसंद के अनुसार बिल्कुल नेचुरल या फिर अधिक वाइब्रेंट कलर्स का चुनाव कर सकता है. पोर्ट्रेट मोड में ये स्किन टोन्स को बहुत ही खूबसूरत दिखाता है और बैकग्राउंड को शानदार ढंग से अलग करता है. हालांकि, कम रोशनी में इसके अल्ट्रावाइड कैमरे में थोड़ा नॉयस देखने को मिल सकता है. इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है. इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 6.59-इंच की 1.5K AMOLED 120Hz डिस्प्ले, और 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 67W की फास्ट चार्जिंग मिलती है.

Samsung Galaxy S26 FE 

यदि आप एक ऐसे ब्रांड पर भरोसा करना चाहते हैं जो शानदार डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा और सालों साल चलने वाला सॉफ्टवेयर सपोर्ट देता हो, तो Samsung का ये फोन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. फ्रंट पैनल पर 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

दिन के उजाले में इसका प्राइमरी कैमरा काफी शार्प और नेचुरल कलर वाली तस्वीरें खींचता है. इसका पोर्ट्रेट मोड इंसानी चेहरों के एज डिटेक्शन को बहुत ही सटीक तरीके से पहचानता है. रात के समय भी इसका प्राइमरी कैमरा बढ़िया काम करता है, हालांकि कम रोशनी में इसके अल्ट्रावाइड कैमरे की क्वालिटी में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है. इस फोन की कीमत 79,999 रुपये है. यह फोन Samsung Exynos 2500 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है. इसमें 4,900mAh की बैटरी, 45W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. 

Google Pixel 11 

Google के Pixel फोन्स हमेशा से ही अपनी शानदार सॉफ्टवेयर इमेज प्रोसेसिंग के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और नया Pixel 11 भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाता है. इसके रियर पैनल पर OIS के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इसके फ्रंट में ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 10.5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

इसका मेन कैमरा बैलेंस्ड एक्सपोजर, लाजवाब डायनामिक रेंज और बिल्कुल नेचुरल दिखने वाले कलर्स के साथ फोटोज खींचता है. रात के समय फोटो खींचने के लिए इसमें 'Night Sight' और अनवांटेड चीजों को हटाने के लिए 'Magic Eraser' जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं. इसका 5x जूम लेंस दूर की तस्वीरों को बिना क्वालिटी खराब किए बहुत साफ कैप्चर करता है और इसका अल्ट्रावाइड कैमरा भी प्राइमरी कैमरे की तरह ही समान कलर बनाए रखता है. इस फेस्टिव सेल के दौरान आप इसे 77,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये फोन गूगल के खुद के Tensor G6 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 6.3-इंच की कॉम्पैक्ट Actua OLED डिस्प्ले मिलती है. 

यह भी पढ़ें | SIM चालू रखना हुआ आसान, Airtel के सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, एक रिचार्ज में कॉल-SMS और बहुत कुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smartphone, Phone, Camera Phones Under Rs 75000, Samsung
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com