OpenAI के CEO Sam Altman ने खुलासा किया है कि भारत में लोग अब तक ChatGPT Images 2.0 का इस्तेमाल करके 1 अरब से ज्यादा तस्वीरें बना चुके हैं. यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत में AI image generation कितनी तेजी से लोकप्रिय हो रही है, खासकर युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच.
OpenAI ने इस साल अप्रैल में ChatGPT Images 2.0 लॉन्च किया था. यह कंपनी के image generation मॉडल का नया और ज्यादा एडवांस वर्जन है. लॉन्च के समय OpenAI ने कहा था कि यह नया मॉडल ज्यादा जटिल image tasks को बेहतर तरीके से संभाल सकता है और पहले से ज्यादा सटीक और उपयोगी तस्वीरें बना सकता है.

हाल ही में Sam Altman ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'ChatGPT Images 2.0 को भारत बहुत पसंद कर रहा है. यहां अब तक 1 अरब से ज्यादा तस्वीरें बनाई जा चुकी हैं और यह देखना शानदार है.'
ChatGPT Images 2.0 अप्रैल में लॉन्च हुआ था और केवल एक हफ्ते के अंदर भारत में यह काफी लोकप्रिय हो गया. OpenAI ने इस महीने जारी प्रेस रिलीज में बताया कि ChatGPT Images 2.0 के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं.
कंपनी के अनुसार भारत के युवा इस AI टूल का इस्तेमाल अपनी ऑनलाइन पहचान, स्टोरीटेलिंग, फैशन और सोशल मीडिया कंटेंट को नया रूप देने के लिए कर रहे हैं. OpenAI का कहना है कि यह फीचर सिर्फ फोटो एडिटिंग टूल नहीं रह गया, बल्कि इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन चुका है.
आज कई लोग AI की मदद से अपनी तस्वीरों को प्रोफेशनल, सिनेमैटिक और क्रिएटिव लुक दे रहे हैं.
पैसे कहां खर्च हो रहे हैं? अब ChatGPT बताएगा आपकी 'फिजूलखर्ची' का असली सच!
कौन-कौन से AI फोटो ट्रेंड हो रहे हैं पॉपुलर?
OpenAI ने भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे ChatGPT Images 2.0 ट्रेंड्स की जानकारी भी साझा की है. इनमें सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले AI फोटो स्टाइल्स शामिल हैं:-
'Universal Lighting' ट्रेंड में लोग अपनी नॉर्मल तस्वीरों को स्टूडियो क्वालिटी पोर्ट्रेट में बदल रहे हैं. वहीं, 'Headshot' फीचर LinkedIn प्रोफाइल, creator profile और celebrity-style फोटो बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
'Anime' ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीरों को manga और anime style में बदल रहे हैं. यह खासतौर पर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है.
इसके अलावा 'Spring' ट्रेंड में pastel और dreamy aesthetics वाली तस्वीरें बनाई जा रही हैं. वहीं, 'Style Me' फीचर AI की मदद से fashion makeover और नए outfit ideas दिखाता है.
भारत में 'Flash' और 'Fantasy Newspaper' जैसे ट्रेंड्स भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. Flash फीचर में तस्वीरें paparazzi और editorial फोटोशूट जैसी दिखाई देती हैं. वहीं, Fantasy Newspaper में लोग खुद को किसी अखबार के मुख्य पेज पर दिखाकर मजेदार और क्रिएटिव तस्वीरें बना रहे हैं.
'Enhance' फीचर की मदद से पुराने और कम क्वालिटी वाले फोटो को बेहतर बनाया जा रहा है. वहीं, 'Tarot' स्टाइल में लोग mystical और storytelling inspired portraits तैयार कर रहे हैं.
इसके अलावा 'Blueprint' ट्रेंड में futuristic room design, architecture और visual planning concepts तैयार किए जा रहे हैं. AI अब केवल फोटो फिल्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजाइन और क्रिएटिविटी का नया माध्यम बनता जा रहा है.