विज्ञापन

पैसे कहां खर्च हो रहे हैं? अब ChatGPT बताएगा आपकी 'फिजूलखर्ची' का असली सच!

इस फीचर का इस्तेमाल शुरू करना काफी आसान है. यूजर ChatGPT के साइडबार में जाकर 'Finances' टैब खोल सकता है और 'Get Started' पर क्लिक कर सकता है.

पैसे कहां खर्च हो रहे हैं? अब ChatGPT बताएगा आपकी 'फिजूलखर्ची' का असली सच!

OpenAI ने ChatGPT में एक नया 'Finances' फीचर शुरू किया है, जो अब यूजर्स को अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और इन्वेस्टमेंट अकाउंट सीधे ChatGPT से जोड़ने की सुविधा देगा. इसका मतलब यह है कि अब ChatGPT सिर्फ नॉर्मल बजट टिप्स देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आपकी असली कमाई, खर्च और बचत को समझकर पर्सनल फाइनेंशियल सलाह भी देगा. इस नए फीचर के आने के बाद ChatGPT एक स्मार्ट AI चैटबॉट से आगे बढ़कर पर्सनल मनी मैनेजर की तरह काम करेगा.

एक ही जगह दिखेगी पूरी फाइनेंशियल जानकारी

नए अपडेट के साथ ChatGPT में 'Finances' नाम का एक अलग सेक्शन जोड़ा गया है. जब यूजर अपने बैंक और कार्ड अकाउंट लिंक करेगा, तब उसे एक डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमें खर्च की आदतें, हर महीने की सब्सक्रिप्शन, आने वाले बिल, सेविंग्स, निवेश की परफॉर्मेंस और बाकी वित्तीय जानकारी एक ही जगह पर नजर आएगी. OpenAI का कहना है कि इसका मकसद लोगों को अलग-अलग बैंकिंग ऐप्स, स्प्रेडशीट और फाइनेंस टूल्स के बीच बार-बार स्विच करने की परेशानी से बचाना है.

अब यूजर आसानी से समझ पाएगा कि उसका पैसा कहां खर्च हो रहा है, किस चीज पर ज्यादा खर्च हो रहा है और कहां बचत की जा सकती है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का खर्च अचानक बढ़ गया है, तो ChatGPT उसकी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखकर कारण बता सकेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

फिलहाल किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

अभी यह सुविधा सिर्फ अमेरिका में ChatGPT Pro यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है. यह फीचर वेब और iOS प्लेटफॉर्म पर काम करेगा और 12,000 से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थानों को सपोर्ट करता है. कंपनी का कहना है कि पहले वह यह समझना चाहती है कि लोग इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं. उसके बाद इसे Plus यूजर्स और दूसरे देशों में भी धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा.

ChatGPT में ऐसे लिंक करें अपना बैंक अकाउंट

इस फीचर का इस्तेमाल शुरू करना काफी आसान है. यूजर ChatGPT के साइडबार में जाकर 'Finances' टैब खोल सकता है और 'Get Started' पर क्लिक कर सकता है. इसके अलावा सीधे चैट में '@Finances, connect my accounts' लिखकर भी प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.

इसके बाद ChatGPT यूजर को सुरक्षित तरीके से अकाउंट लिंक करने की प्रक्रिया दिखाएगा. इसके लिए कंपनी Plaid नाम की फाइनेंशियल कनेक्टिविटी सर्विस का इस्तेमाल कर रही है, जिसका उपयोग पहले से Venmo और Robinhood जैसे प्लेटफॉर्म भी करते हैं. भविष्य में Intuit सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा.

OpenAI ने इसके साथ 'Financial Memories' नाम का एक नया फीचर भी पेश किया है. इसकी मदद से ChatGPT भविष्य की बातचीत के लिए कुछ जरूरी वित्तीय जानकारी याद रख सकेगा, जैसे होम लोन, सेविंग्स टारगेट या परिवार के किसी सदस्य को दिया गया उधार. इससे ChatGPT हर बार नई शुरुआत करने की बजाय यूजर की पिछली जानकारी को समझते हुए ज्यादा पर्सनल और बेहतर सलाह दे पाएगा.

अब फोल्डेबल फोन बनेगा और भी स्मार्ट! Samsung और Google ने मिलाया हाथ, आया सबसे बड़ा अपडेट

कंपनी का कहना है कि इससे AI अलग-अलग अकाउंट, खर्च और लक्ष्यों को आपस में जोड़कर बेहतर तरीके से विश्लेषण कर सकेगा.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर क्या कहा गया

OpenAI के मुताबिक अकाउंट लिंक होने के बाद ChatGPT बैलेंस, ट्रांजैक्शन, निवेश और लोन जैसी जानकारी देख सकता है, लेकिन वह पूरा बैंक अकाउंट नंबर नहीं देख पाएगा और न ही बैंक अकाउंट में कोई बदलाव कर सकेगा. यूजर किसी भी समय अपना अकाउंट डिस्कनेक्ट कर सकता है.

कंपनी ने यह भी कहा है कि अकाउंट डिस्कनेक्ट होने के 30 दिनों के भीतर सिंक किया गया फाइनेंशियल डेटा उसके सिस्टम से डिलीट कर दिया जाएगा. इसके अलावा Temporary Chats में जुड़े हुए बैंक अकाउंट एक्सेस नहीं किए जाएंगे और वे चैट हिस्ट्री में भी सेव नहीं होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com