विज्ञापन

सैलरी आते ही खत्म हो जाती है? ChatGPT ने बताए बचत के 10 तरीके, जानें कैसे बचाएं पैसा?

आज के दौर में सिर्फ कमाना काफी नहीं, बल्कि अपनी मेहनत की कमाई को सही ढंग से बचाना भी एक कला है. ChatGPT ने सैलरी को महीने के अंत तक बचाने के लिए 10 बेहद कारगर और व्यावहारिक तरीके सुझाए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं.

सैलरी आते ही खत्म हो जाती है? ChatGPT ने बताए बचत के 10 तरीके, जानें कैसे बचाएं पैसा?
Money Saving Tips: कैसे बचाएं पैसा? महीने के अंत तक नहीं बचती सैलरी? आज से ही बदलें ये 10 आदतें
Pexels

How To Save Money: महीने की 20 तारीख आते-आते जेब खाली? ये दर्द लगभग हर मिडिल क्लास इंसान का है, लेकिन क्या हो अगर आपको पैसे बचाने का 'सटीक फॉर्मूला' मिल जाए? एआई (AI) के इस दौर में हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर ChatGPT से अपनी रूटीन लाइफ से जुड़े सवाल पूछने लगा है. फैशन-स्टाइलिंग से लेकर कुकिंग टिप्स और यहां तक की फाइनेंशियल टिप्स तक लोग चैटजीपीटी से हर चीज की सलाह ले रहे हैं, ऐसे में जब चैटजीपीटी से पैसा बचाने के तरीकों के बारे में पूछा गया, तो चैटबॉट ने एक से बढ़कर एक 10 तरीके गिनवा दिए. 

एआई के इस दौर में हर कोई चैटजीपीटी से ये जानना चाहता है कि आखिर महीने के अंत तक पैसा क्यों नहीं टिकता? जवाब में जो तरीके बताए गए हैं, वो कोई किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की उन गलतियों का आईना हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप भी फिजूलखर्ची से परेशान हैं, तो ये 10 तरीके आपके बहुत काम आएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ChatGPT ने बता दिए 10 तरीके (Smart Savings)

Salary आते ही पहले बचत करने की कोशिश करें.

आज से ही हर खर्च लिखना शुरू कर दें.

UPI और Credit Card खर्च लिमिट बनाएं

Discount के चक्कर में एक्स्ट्रा शॉपिंग करने की गलती ना करें.

प्लान बनाएं और छोटी सेविंग्स को इन्वेस्ट करें.

Emergency Fund जरूर बनाएं.

Subscription check जरूर करें.

Monthly Budget को पहले से ही तय करना शुरू कर दें.

हो सके तो Impulsive shopping कम करें.

50-30-20 नियम फायदेमंद साबित हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

बचत का गणित और आसान नियम

सबसे पहले 'पे-योरसेल्फ-फर्स्ट' का नियम अपनाएं. जैसे ही सैलरी आए, 10 से 20 प्रतिशत पैसा अलग कर दें. 
दूसरा, अपने खर्चों को ट्रैक करना शुरू करें. 50-30-20 का नियम अपनाएं, जहां 50% जरूरी खर्च, 30% लाइफस्टाइल और 20% बचत के लिए रखें. हो सके तो हर महीने 500 या फिर 1000 रुपये भी SIP या RD में डालना शुरू कर दें. धीरे-धीरे ही सही यह भविष्य में अच्छी रकम में तब्दील हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PEXELS

डिजिटल युग में कैसे बचाएं पैसा (Saving Money in the Digital Era)

यूपीआई और क्रेडिट कार्ड के जमाने में पैसा पानी की तरह बहता है, इसलिए मंथली लिमिट तय करना बहुत जरूरी है. साथ ही, ओटो-सब्सक्रिप्शन और उन ओटीटी ऐप्स को बंद करें, जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करते. याद रखिए, छोटी बचत ही भविष्य में बड़ा फंड बनती है. इसके अलावा, डिस्काउंट के लालच में जरूरत से ज्यादा सामान न खरीदें. पैसे बचाने का मतलब कंजूसी करना नहीं, बल्कि सोच-समझकर खर्च करना है. अगर आप आज से ही इन छोटी आदतों को अपनी लाइफ में शामिल करते हैं, तो कुछ ही महीनों में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव दिख सकेगा.

ये भी पढ़ें:-खुशखबरी: HP के बाद Bharat gas ने भी ग्राहकों के लिए शुरू की ये पुरानी सर्विस, अब आसानी से मिलेगा LPG सिलेंडर

ये भी पढ़ें:-पत‍ि और पत्‍नी के लिए LIC लाया नया प्‍लान : एक ही पॉलिसी में मिलेगी सुरक्षा और बचत, मिलेंगे कई फायदे

ये भी पढ़ें:-दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: 9 साल का इंतजार खत्म, मिनटों में तय होगा मयूर विहार से AIIMS का सफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com