विज्ञापन

Jio का केवल 15 रुपये वाला प्लान, अनलिमिटेड डेटा का फायदा, ऐसे करें रिचार्ज

Reliance Jio ने भारतीय ग्राहकों के लिए केवल 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है. जानिए 24 घंटे की वैलिडिटी वाले इस पैक के फायदे.

Jio का केवल 15 रुपये वाला प्लान, अनलिमिटेड डेटा का फायदा, ऐसे करें रिचार्ज
Jio
NDTV Graphics

Reliance Jio ने भारत में एक नया बजट-फ्रेंडली  ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है. इसकी कीमत केवल 15 रुपये है. ये नया डेटा पैक पूरे 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G डेटा ऑफर करता है. इसकी मदद से एलिजिबिल यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, बड़ी फाइल्स डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा वे वर्क फ्रॉम होम (रिमोट वर्क) जैसे कामों के लिए कंपनी के True 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Jio का 15 रुपये वाला पैक 1 दिन यानी 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है. इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें लिमिटेड टाइम के लिए बहुत ज्यादा हाई-स्पीड डेटा की जरूरत होती है. आमतौर पर मिलने वाले रेगुलर डेटा ऐड-ऑन प्लान्स में एक डेटा लिमिट (जैसे 1GB या 2GB) होती है, लेकिन इस नए पैक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को पूरी तरह से अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है.

Jio के 15 रुपये वाले अनलिमिटेड 5G डेटा पैक के फायदे

Jio का ये नया डेटा पैक उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें काम या मनोरंजन के लिए भारी मात्रा में इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है. कंपनी के अनुसार, इस पैक को एक्टिवेट करके यूजर्स बिना किसी रुकावट के हाई-डेफिनिशन (HD) और 4K वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं, लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं और मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम्स खेल सकते हैं. इसके अलावा, ये पैक बड़ी फाइल्स को अपलोड करने, स्मार्टफोन के डेटा का क्लाउड स्टोरेज पर बैकअप लेने और बड़े साइज वाले गेम्स को डाउनलोड करने जैसे कामों को भी बेहद आसान बना देता है.

यह भी पढ़ें | 19 नवंबर नहीं, इस दिन डाउनलोड कर पाएंगे GTA 6, आ गई ऑफिशियल डेट

यूजर्स अपने कंपैटिबल 5G स्मार्टफोन पर मोबाइल हॉटस्पॉट चालू करके अपने लैपटॉप और टैबलेट को भी कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे वे घर से दूर रहकर भी आसानी से वेब ब्राउजिंग, ऑनलाइन काम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं.

वैलिडिटी, कीमत और उपलब्धता की पूरी डिटेल

Jio के इस नए डेटा पैक की कीमत केवल 15 रुपये है, जिसमें 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. यह पैक भारत के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है. यूजर इस पैक को MyJio ऐप और Jio.com वेबसाइट के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा, ये पैक Reliance Retail आउटलेट्स, जनरल रिटेल स्टोर्स, थर्ड-पार्टी रिचार्ज ऐप्स और जियो की एंटरप्राइज वेबसाइट पर भी रिचार्ज के लिए उपलब्ध है.

हालांकि, आपको ध्यान रखना होगा कि इस अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक कंपैटिबल 5G स्मार्टफोन होना चाहिए और उनके क्षेत्र में जियो का 5G नेटवर्क कवरेज उपलब्ध होना चाहिए.

यह भी पढ़ें | किराने वाले राजू भाई और सिलाई वाली सलमा AI से बढ़ा सकते हैं कमाई, ये 5 चीजें होंगी मददगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, 5G, Recharge, Jio Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com