विज्ञापन

WhatsApp का बड़ा धमाका: अब चैटिंग के साथ-साथ करें मोबाइल रिचार्ज, होम स्क्रीन पर आया नया '₹' बटन!

WhatsApp ने अपने होम स्क्रीन पर एक नया ₹ (रुपया) आइकन भी जोड़ा है. यह आइकन पेमेंट, रिचार्ज और अन्य डिजिटल सर्विसेस के लिए एक सेंट्रल जगह की तरह काम करता है.

WhatsApp का बड़ा धमाका: अब चैटिंग के साथ-साथ करें मोबाइल रिचार्ज, होम स्क्रीन पर आया नया '₹' बटन!
WhatsApp में आया नया रिचार्ज फीचर

WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे अब यूजर्स अपने प्रीपेड मोबाइल नंबर को सीधे ऐप के अंदर ही रिचार्ज कर सकते हैं. यह फीचर धीरे-धीरे Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले समय में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. इस अपडेट का मकसद WhatsApp को सिर्फ चैटिंग ऐप से आगे बढ़ाकर एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाना है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है नया फीचर और कैसे काम करता है?

इस नए फीचर के जरिए यूजर अब अपना या अपने परिवार और दोस्तों का मोबाइल नंबर बिना ऐप छोड़े रिचार्ज कर सकते हैं. WhatsApp के अंदर ही आपको अलग-अलग प्लान्स देखने का ऑप्शन मिलेगा, जहां से आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं और कुछ आसान स्टेप्स में पेमेंट करके रिचार्ज पूरा कर सकते हैं. यह फीचर PayU द्वारा सपोर्ट किया गया है, जिससे ट्रांजैक्शन सुरक्षित और तेज होते हैं.

किन कंपनियों का सपोर्ट मिलेगा?

इस सुविधा में भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों का सपोर्ट दिया गया है, जैसे Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea. यानी इन नेटवर्क्स के यूजर्स आसानी से WhatsApp के अंदर ही रिचार्ज कर सकते हैं, बिना किसी दूसरी ऐप या वेबसाइट पर जाए.

WhatsApp Plus जल्द लॉन्च, जानिए इस Paid फीचस में आपको क्या-क्या मिलेगा नया

WhatsApp का नया ₹ आइकन 

WhatsApp ने अपने होम स्क्रीन पर एक नया ₹ (रुपया) आइकन भी जोड़ा है. यह आइकन पेमेंट, रिचार्ज और अन्य डिजिटल सर्विसेस के लिए एक सेंट्रल जगह की तरह काम करता है. यहां से यूजर UPI पेमेंट कर सकते हैं, पैसे भेज सकते हैं और मेट्रो टिकट जैसी सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे ऐप का इस्तेमाल और भी आसान और तेज हो गया है.

कैसे करें रिचार्ज?

इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. यूजर को बस WhatsApp के होम स्क्रीन पर ₹ आइकन पर टैप करना है, फिर मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज ऑप्शन चुनना है. इसके बाद नंबर डालें या चुनें, टेलीकॉम ऑपरेटर कन्फर्म करें, अपनी पसंद का प्लान चुनें और पेमेंट मेथड (UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड) से पेमेंट पूरा कर दें. कुछ ही सेकंड में रिचार्ज सफल हो जाएगा.

WhatsApp बन रहा है सुपर ऐप

यह फीचर WhatsApp के पहले से मौजूद सर्विसेस को और मजबूत बनाता है, जिसमें बिल पेमेंट, मेट्रो टिकट बुकिंग और सरकारी सेवाएं शामिल हैं. अब रिचार्ज सुविधा जुड़ने के बाद WhatsApp एक मल्टी-परपज प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है, जहां यूजर चैटिंग के साथ-साथ कई जरूरी डिजिटल काम भी कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com