विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में Philips की एंट्री, दमदार फीचर्स के साथ भारत में नया 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

भारत में Philips S7221 5G फोन लॉन्च हो गया है. इस फोन को 20,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. जानिए फोन के फीचर्स और बाकी डिटेल्स.

स्मार्टफोन मार्केट में Philips की एंट्री, दमदार फीचर्स के साथ भारत में नया 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत
Philips S7221 5G
Philips

भारत में एक नए स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री हो गई है. भारत में Philips S7221 5G को लॉन्च कर दिया गया है. ये हैंडसेट 120Hz डिस्प्ले, 5700mAh बैटरी के साथ आता है. आपको बता दें कि Philips के इस फोन की ये एंट्री हाल ही में लॉन्च हुए Boltt Ace 5G और Boltt Evo के बाद हुई है. यानी भारत के मोबाइल बाजार में अब एक नया प्लेयर आ गया है. आइए, आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी देते हैं.

Philips S7221 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में Philips S7221 5G को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. Philips S7221 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए कीमत 20,499 रुपये रखी गई है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 22,499 रुपये है. ये स्मार्टफोन Amazon के जरिए ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Philips S7221 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच HD LCD पैनल दिया गया है. ये फोन ऑक्टा-कोर Spreadtrum T765 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8GB तक LPDDR4 RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. ये स्मार्टफोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर चलता है.

ये भी पढ़ें- Apple के नए CEO John Ternus को इतनी मिलेगी सैलरी, जान कर हो जाएंगे हैरान!

Philips S7221 5G

Philips S7221 5G

फोटोग्राफी के लिए Philips के इस 5G फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा फीचर्स की बात करें इसमें AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड शामिल हैं. कंपनी के बताया कि हैंडसेट में लाउडर ऑडियो आउटपुट के लिए Ultra Max मोड के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं.

कनेक्टिविटी के लिए Philips S7221 5G में डुअल नैनो-सिम, 5G, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, Bluetooth और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया हैं. फोन में धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मिलती है. सिक्योरिटी के लिए ये साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है. इस फोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है. ये 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अच्ची बात है कि बॉक्स में चार्जर भी मिलता है. इसके अलावा  बॉक्स में स्क्रीन प्रोटेक्टर और फोन प्रोटेक्टर केस भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Vivo का धमाका! 7050mAh बैटरी के साथ 5G फोन लॉन्च, 4 हजार की छूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Philips S7221 5G, Philips S7221 5G India Launch, Philips S7221 5G Price In India, Philips S7221 5G Features, Philips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com