विज्ञापन

Vivo का धमाका! 7050mAh बैटरी के साथ 5G फोन लॉन्च, 4 हजार की छूट

Vivo T5 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें 7,050mAh की दमदार बैटरी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. जानें कीमत, फीचर्स और बाकी डिटेल्स.

Vivo का धमाका! 7050mAh बैटरी के साथ 5G फोन लॉन्च, 4 हजार की छूट
Vivo T5 5G

भारतीय मार्केट में Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इसमें144Hz रिफ्रेश रेट वाला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन 7,050mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है. आइए, बिना किसी देरी के आपको फोन की कीमत, बैंक ऑफर्स और बाकी डिटेल्स के बारे में बताते हैं. 

Vivo T5 5G की कीमत और ऑफर्स

Vivo T5 5G को चार अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश किया गया है. इसके बेस मॉडल में 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है. इस मॉडल का दाम 34,999 रुपये रखा गया है. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है. जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 44,999 रुपये में मिलेगा. इसके टॉप-एंड वैरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 49,999 रुपये तय की गई है.

खरीदारों के लिए 4000 रुपये तक की छूट पाने का भी मौका है. बायर्स Axis बैंक, SBI और HDFC बैंक कार्ड्स पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. ये स्मार्टफोन 9 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन को खरीदार  Royal Bronze या Silver Green कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Vivo T5 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Vivo T5 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट लगा है. इस फोन में LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये डुअल-सिम पर चलने वाला फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है. कंपनी ने इसके साथ 3 बड़े OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा दिया है.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बैक साइड में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलती है. इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसकेसाथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल का सेकेंडरी लेंस भी दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. स्क्रीन की बात करें तो इसमें 1,260 x 2,800 पिक्सल रेजोल्यूशन 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट के साथ मिलती है.

इस डिवाइस में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट के साथ GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, NavIC और QZSS का सपोर्ट दिया गया है. पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे मजबूत IP68 और IP69 दोनों रेटिंग्स मिली हैं.

ये भी पढ़ें- Apple के नए CEO John Ternus को इतनी मिलेगी सैलरी, जान कर हो जाएंगे हैरान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivo T5 5G, Vivo T5 5G Flipkart, Vivo T5 5G India Launch, Vivo T5 5G India Price, Vivo T5 5G Price In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com