चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय K-Series के तहत Oppo K14 Plus आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. ये नया स्मार्टफोन इस सीरीज में पहले से मौजूद K14 Lite, K14 और K14x के मुकाबले सबसे हाई-एंड और फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स वाला फोन है. ये डिवाइस MediaTek Dimensity 7360 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई हैं.
Oppo K14 Plus की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स
कंपनी ने इस Oppo K14 Plus को भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है. इसकी पहली सेल 8 अक्टूबर 2026 की रात 12:00 बजे से Flipkart और Oppo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी. इसके बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB वेरिएंट दिया गया है. इसकी कीमत 29,999 रुपये तय की गई है. इसके 8GB रैम और 128GB वेरिएंट को 32,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है. जबकि टॉप मॉडल में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है. ये मॉडल 35,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा.
ये फोन दो सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा. हालांकि, कंपनी इस पर ऑफर भी दे रही है. लॉन्चिंग डे ऑफर के तौर पर कंपनी सभी बड़े बैंकों के कार्ड्स पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और पूरे 6 महीने का No-cost EMI ऑप्शन भी दे रही है.
Oppo K14 Plus के बेजोड़ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo K14 Plus को टिकाऊ और रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल रेजोल्यूशन) दी गई है. ये 144Hz के सुपर-स्मूथ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आती है. फोन में मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, और इसे धूल व पानी से सुरक्षा के लिए IP69K की रेटिंग दी गई है.
यह भी पढ़ें : IRCTC विंडो खुलते ही तत्काल टिकट बुक, अब ChatGPT ने फिर किया कमाल, एक इशारे पर कर दिया ये काम
ये फोन MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU ग्राफिक्स पर काम करता है. इसमें 8GB तक की तेज LPDDR4X रैम और 256GB की हाई-स्पीड UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट मोड के लिए 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम डेप्थ सेंसर दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.
Oppo K14 Plus स्मार्टफोन कंपनी के सबसे नए ColorOS 16 (Android 16 पर आधारित) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, इस फोन की मदद से आप जरूरत पड़ने पर 10W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के जरिए अन्य गैजेट्स को भी चार्ज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : iPhone 17 लेने की कर लें तैयारी, Flipkart BBD सेल में इतने में होगा उपलब्ध, कीमत जान मची हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं