हाल ही में ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart ने साल के सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट Flipkart Big Billion Days 2026 सेल की तारीखों का ऐलान किया है. Flipkart की इस मेगा सेल का अर्ली एक्सेस वीआईपी और प्लस मेंबर्स के लिए 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा. हालांकि, सभी यूजर्स के लिए इसको 9 तारीख से उपलब्ध करवाया जाएगा. कई iPhone खरीदने वाले को इस सेल का इंतजार है. उन्हें उम्मीद है कि सेल के दौरान iPhone पर बंपर छूट देखने को मिल सकती है. लेकिन, कंपनी ने जो टीजर जारी किया है, वह दिल तोड़ने वाला है.
इस सेल में iPhone 17 की इफैक्टिव शुरुआती कीमत 79,999 (256GB बेस वेरिएंट) से शुरू होगी. जबकि iPhone 15 की प्रभावी कीमत 63,999 रहने वाली है. इसके अलावा iPhone 16, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे प्रीमियम मॉडल्स पर भी भारी-भरकम एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशकैश ऑफर्स दिए जाएंगे. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर पूरी तरह निर्भर करेंगी. Flipkart की इस बंपर सेल के दौरान ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी देने जा रहा है. इसके साथ ही, ग्राहकों No-Cost EMI और बंपर एक्सचेंज बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे.
iPhones पर मिलने वाली डील्स
iPhone 16 (128GB वेरिएंट)
इस समय फ्लिपकार्ट पर ये फोन 69,900 रुपये पर लिस्टेड है. यदि आप अपने पुराने iPhone 15 को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको अधिकतम 33,400 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है. इसके अलावा, 999 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट और Flipkart Axis Bank कार्ड के इस्तेमाल पर 1,850 रुपये के कैशबैक के बाद, इस फोन की प्रभावी कीमत गिरकर 35,388 रुपये रह जाती है.
यह भी पढ़ें : iPhone 17 Pro की कीमत धड़ाम! 56,990 रुपये में उपलब्ध, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां मिल रही डील
iPhone 17 Pro (256GB वेरिएंट)
अभी फ्लिपकार्ट पर इस प्रीमियम मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये है. 999 रुपये के डिस्काउंट के बाद, यदि आप अपना पुराना iPhone 16 Pro एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 68,250 तक का भारी एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इसके साथ ही, Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 3,358 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है. इन सभी डील्स के बाद इस फोन की प्रभावी कीमत मात्र 64,170 रुपये रह जाती है.
iPhone 17 Pro Max (256GB वेरिएंट)
अभी फ्लिपकार्ट पर इसकी लिस्टेड कीमत 1,49,900 रुपये है. 999 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद, पुराने iPhone 16 Pro को एक्सचेंज करने पर 68,250 रुपये की बंपर एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है. इसके अलावा, Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर सीधे 4 हजार का कैशबैक मिलेगा. इन सभी ऑफर्स को कंबाइन करने के बाद इस फ्लैगशिप फोन की प्रभावी कीमत सीधे घटकर 78,573 रुपये रह जाती है.
यह भी पढ़ें : iPhone 18 Pro छोड़ ये फोन चला रहे हैं Virat Kohli, रोहित शर्मा को भी है इसी से प्यार, जानें दाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं